ममता बनर्जी की मतुआ से भाजपा को खुली चेतावनी
ठाकुरनगर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को खुली चेतावनी दी। राज्य में मतदाता सूची को लेकर चल रहे एसआईआर के विरोध में नॉर्थ 24 परगना जिले के बनगांव के चांदपारा से मतुआ के गढ़ ठाकुरनगर तक तीन किमी का मार्च निकाला।
एसआईआर के खिलाफ रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास बनगांव शहर में रैली को संबोधित करने के बाद मार्च ठाकुरनगर के ढाकुरिया स्कूल पहुंचे कर खत्म हुआ। रैली की अगुवाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की। रैली में शमिल लोग नीले और सफेद गुब्बारे तथा तृणमूल कांग्रेस के झंडे लहरा कर एसआईआर के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
मार्च के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘डरने की कोई बात नहीं है। नरेंद्र मोदी खुद 2024 की वोटर लिस्ट से चुने गए थे। अगर उस लिस्ट को अब अवैध कहा जा रहा है, तो उनकी सरकार भी अवैध हो जाती है। वे धर्म का कार्ड खेल रहे हैं, वे नागरिकता बेच रहे हैं, और वे एक बार फिर सीएए से आपको गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ममता ने कहा कि वह आपको धोखा दे रहे हैं। आप लिख सकते हैं कि आप मतुआ समुदाय से हैं, लेकिन आपसे ऐसा लिखवाकर, वह इसे तोड़-मरोड़कर यह दिखाना चाहते हैं कि आप बांग्लादेश से आए हैं। वह कहानी बना रहे हैं। लेकिन डरो मत, घबराओ मत, जब तक मैं यहां हूं, मैं उन्हें आपको कभी निकालने नहीं दूंगी। सीएम ममता ने कहा कि अगर बांग्लादेश ही समस्या है, तो आप मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एसआईआर क्यों कर रहे हैं? मैं भाजपा से नहीं डरती। ममता बनर्जी ने कहा कि ट्रेन, प्लेन, बॉर्डर का ध्यान सेंट्रल एजेंसियां रखती हैं। पासपोर्ट, कस्टम और एक्साइज, सबका ध्यान केंद्र सरकार रखती हैं, और हमने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ कैसे कराई?… उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव हुए, बिहार के विपक्षी नेता ‘बेचारे’ थे,वह भाजपा का खेल नहीं समझ पाए।
