शिवानी ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया था
आगरा। श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज, आगरा की कक्षा 12 की प्रतिभाशाली छात्रा शिवानी ने जम्मू कश्मीर के भगवती नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 19 नवंबर तक फेडरेशन आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। छात्रा शिवानी ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी अद्वितीय कौशल और परिश्रम का प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें न केवल पदक मिला, बल्कि इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी चयनित किया गया है। शिवानी ने एकलव्य स्टेडियम से प्रशिक्षण लिया है। शिवानी की सफलता पर कोच रघुनाथ ने बताया कि शिवानी अब इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगीे। विद्यालय परिवार उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है और उनके कोच, माता-पिता, और परिवार के सदस्यों को बधाई देता है।
हम छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। बधाई देने वालों में बैजंती देवी गु्रप आॅफ एजुकेशन की चेयरपर्सन सुशीला शर्मा, डायरेक्टर तपेश शर्मा, नितेश शर्मा प्रबंधक योगेश शर्मा, प्रणव सिंह, उजमा अनवर व समस्त स्टाफ आदि रहे।
