नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद अरावली पर्वतमाला को लेकर सिरोही जिले में माहौल पूरी तरह गरमा गया है। अरावली के आसपास खनन पर रोक और पर्यावरण संरक्षण को लेकर राजस्थान के सिरोही में सर्वसमाज ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का एलान किया है।
दरअसल, सिरोही जिले में अरावली पर्वत माला से सटे क्षेत्रों में एक बड़ी खनन परियोजना प्रस्तावित है, जिसमें करीब 800.9935 हेक्टेयर (लगभग 3200 बीघा) भूमि शामिल है। यह परियोजना पिण्डवाड़ा तहसील के वाटेरा, भीमाना, भारजा और रोहिड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में अरावली रेंज के बेहद नजदीक प्रस्तावित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह खनन परियोजना लागू हुई तो अरावली को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी और पूरे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाएगा, जिसको लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर सिरोही जिले में स्थित है। गौरतलब है कि अरावली पर्वत माला की सबसे ऊँची चोटी गुरु शिखर राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित है, जिसकी ऊँचाई लगभग 1722 मीटर (5650 फीट) है।
विकास के नाम पर अरावली का विनाश स्वीकार नहीं
Leave a comment
Leave a comment
