लाल किला मेट्रो स्टेशन पर कार में जोरदार विस्फोट
एक दर्जन की मौत, 50 घायल
नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम कार में विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई। धमाके बाद कार आग का गोला बन गई। विस्फोट की जद में आकर 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 नागरिक घायल हो गए। विस्फोट में कई वाहनों से आग की लपटें उठने लगी और स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त हो गर्इं। धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। धमाके बाद दिल्ली समेत देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस, स्पेशल सेल, एटीएस, बम डिस्पोजल दस्ता, फायर विभाग की दमकलें और एटीएस की टीमें मौके पर पहुंच गई। इलाके को सील कर छानबीन शुरू कर दी है।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही 10 लोगों की मौत हो गई और 40से अधिक घायल हुए हैं। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज धमाके के बाद पूरे इलाके में काला धुंआ छा गया और आग की लपटें उठने लगीं। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों के पचखच्चे उड़ गए। आग लगने अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर एनआईए की टीम पहुंची है। वहीं गृह मंत्रालय ने पुलिस कमिशनर से रिपोर्ट तलब की है। जिस कार में विस्फोट हुआ, वह हरियाणा नंबर से नदीम के नाम सजिर्स्ट्ड है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट में 10 लोगों की मौत और 47 से अधिक के घायल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।
घायलों से मिलने पहुंचे गृहमंत्री शाह
नई दिल्ली। लाल किले के पास हुए धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। इसके बाद आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे है। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई आई-20 कार में धमाका हुआ। विस्फोट में कुछ राहगीर घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विभाग की टीमें घटनास्थल पर सबूत जुटाने में लगी हैं। गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में थे और हालात की निगरानी खुद कर रहे थे।
लाल किला धमाका आतंकी हमला: सीपी
नई दिल्ली। पुलिस आयुक्त ने सतीश गोलचा के अनुसार लाल किला धमाका आतंकी हमला है। धमाका सुनियोजित आतंकी साजिश का नतीजा था। मलबे में आईईडी के अवशेष मिले हैं। सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल एनआईए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीमें इलाके की गहन जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां आतंकी मॉड्यूल की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विस्फोट सोमवार शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में अचानक विस्फोट हुआ। धमाके से आसपास की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। धमाके की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई है।
केजरीवाल ने जताया शोक
लालकिले के पास धमाके को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
