पुलिस के सामने किसकी शह पर नो एंट्री में प्रवेश कर रहे भारी वाहन
आगरा। नो एंट्री में एंट्री का खेल शहर से लेकर देहात तक फैला है। अधिकारी नो एंट्री पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाते है। ताकि नो एंट्री में भारी वाहन प्रवेश न कर सके। लेकिन पुलिस के सामने ही भारी वाहन ट्रक और डंपर पैसों के दम पर नौ एंट्री में प्रवेश कर रहे है। सोशल मीडिया पर दिग्नेर और जवाहर पुल पर पुलिस की मौजूदगी में भारी वाहन नो एंट्री में प्रवेश कर रहे है।
सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग चौराहों से पुलिस की मौजूदगी में नो एंट्री में ट्रकों के प्रवेश होने के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो दिग्नेर पुलिया से और दूसरा वीडियो जवाहर पुल के पास का बताया जा रहा है। दोनों चौराहों पर पुलिस तैनात होने के बाद भी नो एंट्री में ट्रक प्रवेश कर रहे है।
जानकारी के अनुसार शहर में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री वर्जित है। भारी वाहनों को रोकने के लिए शहर के प्रवेश द्वारं पर पुलिस तैनात की गई है। सुत्रों के अनुसार प्रवेश द्वार पर पुलिस होमगार्ड सिपाही और टीएसआई सहित कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता है। सुबह सात बजे से होमगार्ड और सिपाही की ड्यटी रहती है। जबकि सुबह नौ बजे से टीएसआई की ड्यूटी रहती है। लेकिन नो एंट्री के खेल में होमगार्ड कैसे पीछे रह सकते है। होमगार्ड प्रवेश द्वार पर ड्यूटी समय से पहले ही पहुंच जाते है।
पुलिस के सामने नो एंट्री में प्रवेश करते भारी वाहन
शहर में प्रवेश करने वाले रास्तो परपुलिसकर्मियों की ड्यूटी भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाई जाती है। लेकिन सुबह साढ़े सात बजे एक ट्रक दिग्नेर पुलिया के पास से पुलिस के सामने नो एंट्री में प्रवेश कर रहे है। पुलिस मूक दर्शक बनी देख रही है। सूत्रों का कहना हैं कि नो एंट्री में घुसने वाले वाहन एक गाड़ी के पांच सौ रूपये देते है।
समय से पहले ड्यूटी पर पहुंच जाते हैं होमगार्ड
चौराहों पर सुबह सात बजे से होमगार्ड की ड्यूटी होती है। जानकारी के अनुसार जिन स्थानों पर नो एंट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों का खेल होता है वहां होमगार्ड भी समय से पहले पहुंच जाते है। उन्हे भी लगता है कि साहब के आन से पहले वह भी अपना डंडा चला ले। पुलिसकर्मियों के आने के बाद तो उनका डंडा चलने से रहा।