डायल 112 ने पेश की इंसानियत की मिसाल
दंपत्ति को बेहोशी की हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सूर्य नगर के बसेरा इंक्लेव में दंपत्ति में आपसी विवाद के बाद सुसाइड का प्रयास किया। बेटे ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गेट तोड़कर दंपत्ति को कमरे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सूर्य नगर के बसेरा एंक्लेव में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पति ने कमरा बंद कर हाथ की नश काट ली। दूसरे कमरे में बंद पत्नी ने की अपनी नश काट ली। कमरे से खून निकलता देख बेटे ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बताये पते पर पहुंच गई। मौके अड़ोस-पड़ोस के लोगों को भी बुला लिया। पुलिस ने कमरे से खून निकलते देख पहले कमरे का दरवाजा तोड़ा। युवक कमरें में बेहोश पड़ा था। हाथ की नश कटी पड़ी थी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे कमरे में बंद पत्नी भी बेहोश की हालत में थी। पुलिस ने बमुश्किल उसे भी कमरे से निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दंपत्ति की जान बचा ली। पुलिस लेट होती तो जान बचना मुश्किल थी।
