आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 21 माइलस्टोन की घटना, दिल्ली से बिहार जा रही थी बस
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 21 में माइलस्टोन पर टोल प्लाजा के नजदीक दिल्ली से बिहार जा रही है एक बस ट्रक में पीछे से घुस गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई वहीं 32 लोग घायल हो गए। उन्हे फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है घटना के बाद अफरा-तफरी मच गर्इं। वहीं पुलिस बल मौके पर पहुंचा । क्रेन की मदद से गाड़ी को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार 18.6.2025 समय करीब 1.10 बजे आगरा लखनऊ- एक्सप्रेसवे टोल नंबर 21 पर बस संख्या एआर 01 के 6832 जोकि दिल्ली से बिहार भिन्न-भिन्न जगह की सवारियों को लेकर जा रही थी। जो कि टोल नंबर 21 पर खड़े ट्रक संख्या आरजे 29जीबी 0730 से टकरा गई। जिसमें बस में बैठे लोग जख्मी हो गए । जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचा दिया गया। मौके पर दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई । क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के माध्यम से अलग-अलग करके टोल संख्या 21 पर खड़ा करवाया गया ।
घायलों में अनिल सोनी पुत्र नानभव निवासी छोटे सिफत जनपद शक्ति छत्तीसगढ , सुषमा पत्नी नारायण निवासी छोटे सिफत जनपद शक्ति छत्तीसगढ ,मोहम्मद साहू पुत्र मो0 रहमान निवासी कालेथान छर्रा पट्टी बिहार, सुरेन्द्र सिंह पुत्र शिवनारायण सिंह निवासी बोहराहा सिपोन बिहार ,सूरज कुमार पुत्र रामबाबू महतो निवासी ब्रह्मपुरा गाँव जिला दरभंगा बिहार , घूरन महतो पुत्र भोला महतो निवासी इजराहा थाना छोराईही जिला बेगूसराय बिहार , अमित कुमार पुत्र शत्रुघ्न महतो निवासी ब्रह्मपुरा गाँव जिला दरभंगा बिहार, भरत चौपाल पुत्र अर्जुन चौपाल निवासी ब्रह्मपुरा गाँव दरभंगा बिहार , अन्जू पुत्र विष्णु निवासी छोटा सिपट छत्तीसगढ ,रामदेव पुत्र सीताराम यादव निवासी शाहनन पट्टी जिला मधुबनी बिहार ,उमधा देवी पत्नी छेदीलाल निवासी चिकना बिरूलू बिहार ,गजानन भारती पुत्र इतवारीलाल निवासी चारपारा थाना मालरबुरदा जिला शक्ति छत्तीसगढ , नारद सुनवानी पुत्र नाईन भऊ निवासी छोटा सिपत छत्तीसगढ ,मो0 निजामुद्दीन पुत्र मो0 नाजिब निवासी शंकरपुर मधुवनी बिहार , सुरेश महतो पुत्र भोला महतो निवासी इजराहा थाना छोराही जिला बेगूसराय बिहार समेत 32 लोगो को फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।वही दुर्घटना में मरने बालो की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
