सड़कों पर खड़े 20 वाहनों में लोहे की रॉड से की थी तोड़फोड़
जयपुर। जयपुर के हसनपुरा इलाके में वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने 15-20 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिनमें बाइक, स्कूटर, आॅटो रिक्शा और कारें शामिल थीं। एक बलेनो कार में आग लगाकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया, जबकि दो वाहनों से दस्तावेज और नकदी चोरी कर ली गई। इस घटना शामिल 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका अंडरवियर पहनाकर जुलूस निकाला।
जयपुर पुलिस के डीसीपी अमित बुडानिया ने बताया कि हसनपुरा इलाके में 27 सितंबर की रात्रि अज्ञात व्यक्तिय वाहनों में सवार होकर आए और कॉलोनी में रहने वाले लोगों के खड़े वाहन बाइक, स्कूटर, आॅटोरिक्शा व कार सहित करीब 15-20 वाहनों को लाठियों, पाइपों, लोहे की रॉड आदि से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही इनमें से दो वाहनों से दस्तावेज व रुपए चुरा लिए गए। एक बलेनो कार को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जांच में सामने आया कि हसनपुरा ए में रहने वाले बदमाश मुजम्मिल ने 27 सितंबर 2024 को व्यास कॉलोनी थाना शास्त्री नगर में वसीम नामक बदमाश की कार में आग लगाई थी.।
इसके बाद मुजम्मिल के साले अकरम (जो कि थाना सदर का हिस्ट्रीशीटर है) व कुलदीप गहलोत, हनी टाइगर व उनके साथियों ने 29-11-2024 को सिंधी कॉलोनी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल नंदा के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त 4 वाहन, पाइप और लोहे की रॉड जब्त की है। साथ ही पुलिस ने 7 बदमाशों को अंडरवियर में बीच बाजार घुमाया।
