जैतपुर। थाना परिसर में सोमवार की दोपहर को समय चहल कदमी बढ़ गई जब कस्बा बाजार निवासी एक महिला से शातिर आॅटो चालक और उसके साथियों ने जहरीला पदार्थ सुघाकर जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देकर शातिर युवक महिला को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। घटना के बाद पीड़िता के परिवारजनों ने जैतपुर थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। वही जैतपुर पुलिस घटना के संबंध में छानबीन कर रही है।
इटावा रोड निवासी उषा देवी पत्नी विष्णु दौनेरिया सोमवार की दोपहर को पिनाहट से अपनी रिश्तेदारी में शामिल होकर लौट रही थी। उसी दौरान उषा देवी ने जैतपुर आने के लिए बाह टेंपो स्टैंड से एक आॅटो में जैतपुर आने के लिए सवार हुई पीड़ित महिला ने बताया आॅटो में पीछे की सीट पर दो युवक और आगे ड्राइवर तीन लोग ही थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में युवकों ने उन्हें जहरीला पदार्थ सुघाकर बेहोश कर दिया और उनके गले में डली दो तोले की सोने की चेन और कानों के सोने के झुमके उतार लिए। घटना को अंजाम देने के बाद युवक उन्हें कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे उतारकर भाग गए। महिला को सड़क पर पड़ा हुआ देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिसमें भीड़ में कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंचाई। परिजनों ने जब बेसुध महिला से पूछताछ की तो उषा देवी ने अपने साथ घटी घटना को बताया जिस पर परिजन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर अज्ञात आॅटो चालक के खिलाफ शिकायत की वहीं जैतपुर पुलिस घटना के बाद सक्रिय हुई। जैतपुर में संचालित आॅटो चालकों को थाने में बुलाया लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। वहीं स्थानीय लोग जैतपुर कस्बा में हो रही चोरी की घटनाओं से आहत है।
महिला को जहरीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात लूटे
Leave a comment
Leave a comment
