आगरा। झारखंड के देवघर से ताजमहल देखने आए 70 लोगों के ग्रुप से ताजमहल देखने के बाद महिला पर्यटक रेशमा परवीन पत्नी मोहम्मद अलाउद्दीन एवं उनकी 15 वर्षीय पुत्री कशिश अपने ग्रुप से बिछड़ गई। जो गलती से ताजमहल के पूर्वी गेट से बाहर चली गई। जबकि उनके साथी पश्चिमी गेट से पश्चिमी पार्किंग में खड़ी बस के पास चले गए। साथियों से बिछड़ जाने पर महिला पर्यटक और उसकी पुत्री बहुत परेशान थी। नेटवर्क होने के कारण महिला का अपने ग्रुप के सदस्यों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिसकी सूचना पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम को दी गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए। क्विक रिस्पांस टीम से प्रभारी उपनिरीक्षक शिवराज के द्वारा आरटी सेट मैसेज, सीसीटीवी फुटेज, एवं अनाउंसमेंट के द्वारा महिला के परिजनों को 30 मिनट के अंदर पश्चिमी पार्किंग से खोजकर उन्हें मिलाया गया। महिला के परिजनों द्वारा ताज सुरक्षा पुलिस की सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।
