भारतीय जांच एजेंसी और पुलिस कर रही है प्रत्यर्पण का इंतजार
भारतीय जांच एजेंसियों-मीडिया पर कसा तंज
लंदन। भारत के जिन दो भगोड़ों को देश की पुलिस और जांच एजेंसियां खोज रही हैं, वह दोनों ललित मोदी और विजय माल्या लंदन में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे हैं। सरकार की भारत लाने की हर कोशिश नाकाम साबित हुई। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ललित मोदी और विजय माल्या एक पार्टी में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लंदन में क्रिसमस का बताया जा रहा है।
वीडियो आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। जिस वीडियो में ललित मोदी और विजय माल्या मस्ती करते नजर आ रहे है, उसे भारत में 80 हजार से अधिक लोगों से देखा। इतना ही नहीं तमाम लोगों ने तंज भी कसे। वीडियो में विजय माल्या और उसकी पत्नी भी हंसते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ललित मोदी ने लिखा ‘चलो फिर से इंटरनेट हिला देता हूं। खासकर आप मीडिया वालों के लिए, जलन के साथ देखते रहिए।’ इसके साथ ही ललित मोदी ने हंसते हुए इमोजी भी पोस्ट किए हैं।
ललित मोदी ने तंज सरकार और जांच एजेंसियों की दावे को खोखला साबित करने के लिए पर्याप्त है। बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाने के बाद विजय माल्या और ललित मोदी नाटकीय अंदाज में भारत से भाग गए। दोनों को भारतीय कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।
