By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
My BlogMy BlogMy Blog
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Search
Agra
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Agra
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल-ईरान में सीज फायर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
My BlogMy Blog
Font ResizerAa
  • Contact
Search
  • Home
  • Categories
  • Bookmarks
  • Contact
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
My Blog > Blog > देश विदेश > इजरायल-ईरान में सीज फायर
देश विदेश

इजरायल-ईरान में सीज फायर

Nitesh Sharma
Last updated: June 24, 2025 5:23 am
Nitesh Sharma
Share
8 Min Read
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोलाल्ड टंÑप ने सोमवार तड़के किया ऐलान
12 दिन तक चले युद्ध पर लगा विराम!
ईरान 12 घंटे तक नहीं करेगा कोई हमला
मंगलवार रात के बाद होगा पूर्ण युद्ध विराम

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम हो गया है। इससे दोनों देशों के बीच 12 दिन से चल रही लड़ाई रुक गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल पर किए पोस्ट में कहा कि इजरायल और ईरान में इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि पूर्ण और संपूर्ण युद्ध विराम होगा। ट्रंप की घोषणा या इसके समय को लेकर इजरायल और ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 24 घंटे का चरणबद्ध युद्ध विराम मंगलवार आधी रात से शुरू होगा। दोनों देशों को अपने अंतिम मिशनों को समाप्त और पूरा करने के लिए छह घंटे का समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के हमले बंद करने के12 घंटे बाद इजरायल भी हमले बंद कर देगा। ऐसे में अगले12 घंटे बाद युद्ध को पूरी तरह विराम माना जाएगा।

इजरायल-ईरान को बधाई: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कहा गया है कि आधिकारिक तौर पर ईरान युद्ध विराम शुरू करेगा, 12वें घंटे बाद इजरायल युद्ध विराम कर देगा। इसके बाद 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत होगा। प्रत्येक युद्ध विराम के दौरान दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बना रहेगा। मैं दोनों देशों इजरायल और ईरान को बधाई देना चाहूंगा कि उनके पास वह सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता है, जिससे वे उस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं जिसे 12 दिवसीय युद्ध कहा जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध सालों तक चल सकता था और पूरे पश्चिम एशिया को नष्ट कर सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उम्मीद करते हैं कि कभी नहीं होगा। रिपब्लिकन यूएस हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि यह वास्तव में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। राष्ट्रपति ट्रंप को इसका पूरा श्रेय जाता है।

ईरान-इजराइल में 13 जून से चल रही थी जंग
ईरान और इजरायल में लड़ाई 13 जून को उस समय प्रारंभ हुई थी, जब इजरायली सेना ने ईरान में हवाई हमला किया था। इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की बात कहते हुए अटैक किया था। इसके बाद ईरान ने भी इजरायल पर लगातार मिसाइलें दागी। दोनों देशों के बीच बीते 12 दिन से लगातार लड़ाई चल रही थी। बताया जाता है कि अगले 24 घंटे यानी मंगलवार (बुधवार की रात)से पूर्ण युद्ध विराम हो जाएगा।

कुवैत निवासियों को अमेरिकी सलाह
अमेरिकी विदेश विभाग के तहत काम करने वाले वाणिज्य दूतावास ने कुवैत को लेकर भी परामर्श जारी किया। इजराइल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। इन कर्मियों को कैंप आरिफजान, कैंप ब्यूहरिंग, अली अल सलेम एयर बेस और कैंप पैट्रियट से जुड़े परामर्श भी दिए गए हैं। केवल आवश्यक कर्मी ही इन केंद्रों तक आ सकते हैं।

कतर में ईरानी हमला उचित नहीं: कुवैत
कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा, सऊदी अरब कतर में किए गए ईरानी आक्रमण की कड़े शब्दों में निंदा करता है। सऊदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ ईरान ने अच्छे पड़ोसी होने के सिद्धांतों का भी उल्लंघन किया है। यह कृत्य अस्वीकार्य है।

ईरान ने दागी मिसाइलें छह इजराइली नागरिकों की मौत
तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंÑप के युद्ध विराम के ऐलान के बाद भी ईरानी सेना से इजराइली की ओर कई मिसाइलें दागी हैं। इससे प्रस्तावित युद्धविराम अधर में लटका हुआ है। यह प्रक्षेपण तेहरान के स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे के बाद किया गया। ईरानी हमले में छह इजराइली नागरिकों की मौत हुई है।

बहरीन में अलर्ट एडवाइजरी जारी
पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण माहौल के बीच अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने बहरीन में ईरान के हमलों की रिपोर्ट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बहरीन सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं। मनामा में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सावधानी रहने की सलाह दी है। एहतियात के तौर पर बहरीन में रहने वाले अमेरिकी लोगों को सभी गैर-जरूरी गतिविधियों से बचने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

इजराइल एयर स्ट्राइक बंद करे, हम भी तैयार: अराघची
तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर इजराइल स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे तक अपने हवाई हमले बंद कर दे तो तेहरान भी हमले बंद करने को तैयार है। इससे पहले रात करीब साढ़े तीन बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की। इसके बाद अराघची का बयान ईरान की पहली आधिकारिक टिप्पणी है। अराघची ने तेहरान के स्थानीय समयानुसार सुबह 4.16 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश भेजा। उन्होंने लिखा, अभी तक, किसी भी युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है। ईरान अपने सैन्य अभियानों को रोकने पर अंतिम निर्णय बाद में करेगा। अगर इजराइल अवैध आक्रमण रोक दे तो उसके बाद हमारा जवाबी कार्रवाई जारी रखने का कोई इरादा नहीं है।

खाड़ी देशों में हवाई क्षेत्रों पर हाई अलर्ट, कई उड़ानें रद्द
पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए विमानन कंपनी इंडिगो, एअर इंडिया, अकासा एयर ने खाड़ी देशों की उड़ानों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ भारत नेभारत में कई हवाई अड्डों ने भी एडवाइजरी जारी की है। गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के कुछ एयरपोर्ट्स की तरफ से यात्रा से पहले जानकारी लेने की बात कही गई है। वहीं कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर हमले के बाद कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। बहरीन ने अस्थायी रूप से हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है। कुवैत एयरवेज ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों के कारण सोमवार को देश से उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी शेयर की। ऐसे में कतर और बहरीन ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए, वहीं पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने पाकिस्तान से कतर, बहरीन, कुवैत और दुबई के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

Spread the love

You Might Also Like

क्रिसमस पार्टी में मिले ललित मोदी और विजय माल्या

ट्रेन की टक्कर से सात हाथियों की मौत

सीरिया के 70 आतंकी ठिकानों पर हमला

तोड़फोड, पथराव और आगजनी

भूकंप के बाद रूस-जापान के कई हिस्सों में सुनामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रिश्वत लेते पकड़ा गया वरिष्ठ सहायक
Next Article छावनी क्षेत्र में साफ सफाई का बुरा हाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
SoundCloudFollow
VimeoFollow
4.4kFollowersFollow

Latest News

नकल की तो 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना!
Agra February 15, 2026
मेरे बेटे की जा सकती थी जान…
Agra February 15, 2026
हर-हर महादेव, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
Agra February 15, 2026
79 साल पुराने बाजार पर चलेगा पीला पंजा
Agra February 11, 2026
जनसंदेश टाइम्स भारत का समाचार चैनल है जो देश, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, विश्व के ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरीज को कवर करता है।
My BlogMy Blog
Follow US
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?