By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
My BlogMy BlogMy Blog
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Search
Agra
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Agra
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Reading: दिन ढलते ही सजने लगती है शराबियों की महफिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
My BlogMy Blog
Font ResizerAa
  • Contact
Search
  • Home
  • Categories
  • Bookmarks
  • Contact
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
My Blog > Blog > Agra > दिन ढलते ही सजने लगती है शराबियों की महफिल
Agra

दिन ढलते ही सजने लगती है शराबियों की महफिल

Nitesh Sharma
Last updated: April 22, 2025 6:15 am
Nitesh Sharma
Share
4 Min Read
SHARE

पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद चला था अभियान
मंदिर स्कूलो के पास खुले शराब के ठेके का हो रहा विरोध
शाहरुख चौधरी

आगरा। पुलिस शहर को अपराध से मुक्त करने की तमाम योजनाएं बना रही है,तमाम तरह के कार्यक्रम भी करा रही है। लेकिन प्रमुख सड़कों व चौराहों के किनारे चल रहे ओपन बार को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। शाम ढलते ही देशी-विदेशी शराब की दुकानों के सामने शराब के शौकीन बोतल खोलकर पैग बनाने लगते हैं। देर रात तक यहां का माहौल ओपन बार जैसा बना रहता है। पुलिस की गाडियां इन्ही चौराहों से गश्त करते निकल जाती है। लेकिन ओपन बार चलवाने वालो पर कार्रवाही नही होती।
शहर के पॉश इलाके से लेकर हाईवे पर शराब के ठेकों के आसपास रात के 8 बजते ही महफिल सजने लगती है। शराब खरीदने के बाद ठेलों पर सोडा, पानी और नमकीन मिलने लगता है। कोई बाइक पर ही रखकर बोतल खोलने लगता है तो कोई कार के अंदर म्यूजिक बजाकर जाम लड़ाता है। ठेल और खोखों पर भी पैग बनाने वाले कम नहीं।
मंगलबार को सुबह से ही जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के किशोरपुरा में पेट्रोल पंप के सामने शराबियो का जमाबड़ा रहता है। शराब के ठेके के बगल में ही प्राइमरी स्कूल है। थाना पुलिस की कई गाड़िया दिन भर यहां से निकलती है। लेकिन किसी की शराबियों की भीड़ पर नजर नही गई।

ठेके बंद कराने के लिए भी हो रहे प्रदर्शन
जिले में शराब के ठेके बंद कराने के लिए कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं। ठेकों में तोड़फोड़ तक हो चुकी है। कागारौल में प्रदर्शन हुआ था। महिलाओं ने ठेके पर तोड़फोड़ की थी। महिलाएं पति और बच्चों की शराब की लत से परेशान थीं। सोमवार को डौकी थाना क्षेत्र के गांव पूठा झील में सरकारी स्कूल के बराबर में शराब के प्रस्तावित ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। स्कूल के बगल में खुले ठेके के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गये। ठेके को किसी भी हालत में स्वीकार न करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में स्कूल के बच्चे शामिल रहे।

थानेदार लेंगे स्पष्टीकरण
पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गोड ने थानेदारों को निर्देश दिए थे कि खुले में किसी को शराब नहीं पीने दी जाए। सात दिन तक वो खुद देखेंगे। खुले में शराब पीते मिलने पर थानेदार और चौकी प्रभारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

फतेहाबाद रोड पर सजती है महफिल
शहर के सबसे वीआईपी रोड़ पर किसी भी देश के डेली गेशन आने के बाद रोड़ का हुलिया तो प्रशासन चेंज करा देता है। लेकिन शाम सात बजते ही फतेहाबाद रोड़ पा गोपाल पेठा वाले के सामने लगने वाले शराबियों की महफिल पर कभी किसी वीआईपी के आने से फर्क नही पड़ा। शराबियों की महफिल बदस्तूर सजती है।

मंदिर और स्कूल के पास भी शराब की दुकान
शहर के कई इलाकों में मंदिर और स्कूल के आसपास पान-मसाला, सिगरेट के साथ ही शराब की दुकानें भी खुल गई हैं। दुकान के बाहर ही खड़े होकर शराब पीते लोग छात्र-छात्राओं के लिए भी परेशानी का सबब बनते हैं। पुलिस चौकियों के सामने भी लोग जाम लड़ाते हैं। पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पाते हैं। कई बार लोग लड़ भी चुके हैं।

Spread the love

You Might Also Like

नकल की तो 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना!

मेरे बेटे की जा सकती थी जान…

हर-हर महादेव, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

79 साल पुराने बाजार पर चलेगा पीला पंजा

मदिया कटरा पर सुबह महाजाम-स्कूली बच्चे परेशान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जमी से आसमां तक सुरक्षा का पहरा
Next Article सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
SoundCloudFollow
VimeoFollow
4.4kFollowersFollow

Latest News

नकल की तो 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना!
Agra February 15, 2026
मेरे बेटे की जा सकती थी जान…
Agra February 15, 2026
हर-हर महादेव, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
Agra February 15, 2026
79 साल पुराने बाजार पर चलेगा पीला पंजा
Agra February 11, 2026
जनसंदेश टाइम्स भारत का समाचार चैनल है जो देश, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, विश्व के ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरीज को कवर करता है।
My BlogMy Blog
Follow US
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?