By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
My BlogMy BlogMy Blog
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Search
Agra
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Agra
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Reading: जमी से आसमां तक सुरक्षा का पहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
My BlogMy Blog
Font ResizerAa
  • Contact
Search
  • Home
  • Categories
  • Bookmarks
  • Contact
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
My Blog > Blog > Agra > जमी से आसमां तक सुरक्षा का पहरा
Agra

जमी से आसमां तक सुरक्षा का पहरा

Nitesh Sharma
Last updated: April 22, 2025 6:13 am
Nitesh Sharma
Share
5 Min Read
SHARE

तीन घंटे ताजनगरी की सरजमीं पर रहेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
सुबह से ‘नो हवाई’ और ‘नो ट्रैफिक’ जोन घोषित,
फतेहाबाद रोड,ताजमहल और खेरिया तक अलर्ट
सड़ÞÞÞकों पर छिड़ÞÞकाव, रंगाई-पुताई और हुई सफाई
सीएम योगी संग कई मंत्री करेंगे वेंस का स्वागत

आगरा। अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आगरा आवगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अमेरिकी एडवांस टीम ने खेरिया एयरपोर्ट, मुगल होटल और ताजमहल पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। भारतीय सुरक्षा बलों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीमें व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में देर शाम तक जुटी रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ उप राष्ट्रपति वेंस की मेहमान नवाजी करेंगे।

स्कूल कराए जा सकते हैं बंद
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति के आगमन पर खेरिया मोड़ से लेकर फतेहाबाद रोड पर स्थित स्कूलों को बंद रखा जा सकता है। जिससे बच्चों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो आज शाम तक इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं।

कल इन रास्तों पर निकलें संभल कर
बुधवार को सुबह 7.00 बजे से फतेहबाद रोड मुगल होटल से ताजमहल, माल रोड, प्रतापपुरा चौराहा, एडीआरडी चौराहा, ईदगाह चौराहा, आजित नगर और खेरिया मोड तक नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है। इन रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। इन मार्गों पर यातायात प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है कि उक्त रास्तों पर सुबह 7.00 से 1.00 बजे तक आवश्यक कार्य होने पर ही लोग निकलें। उपराष्ट्रपति वेंस के आगमन से पूर्व रास्तों को सील कर दिया जाएगा।

पर्यटकों को पांच घंटे ताज में प्रवेश नहीं
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार सुबह पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे। पुरातत्व विद अधीक्षण कार्यालय के अनुसार विदेशी मेहमान की सुरक्षा के चलते ताजमहल आम पर्यटकों के लिए सुबह 8.00 से 1.00 बजे तक बंद रहेगा। ताजमहल का टिकट बिंडों भी अमेरिकी राष्ट्रपति के ताजमहल से जाने के बाद खोली जाएगी। इस दौरान ताजमहल के दोनों द्वारों पर सुरक्षा बलों का पहरा रहेगा। यातायात को भी अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया जाएगा। पर्यटकों को शिल्पग्राम से पहले ही रोक दिया जाएगा।

तीन घंटे आगरा में रहेंगे योगी
आगरा। संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस 24 अप्रैल को एयरफोर्स टू विमान से जयपुर राजस्थान से आगरा आएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए आएंगे। आगरा वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा और द बीस्ट कार से वह होटल आईटीसी मुगल पहुंचेंगे। होटल में कुछ देर रुकने के बाद सुबह 9.45 बजे ताजमहल भ्रमण को जाएंगे। उनके साथ परिवार के सदस्य भी होंगे। उप राष्ट्रपति की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। इसमें दो लेयर की सुरक्षा सिर्फ अमेरिका के कमांडो के हाथों में होगी। गुरुवार को अमेरिका की एडवांस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित रूट के निरीक्षण के बाद सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। उप राष्ट्रपति तीन घंटे आगरा में रहेंगे फिर यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नमस्कार-वेलकम टू उत्तर प्रदेश…वेंस
आगरा। अमेरिका का उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के स्वागत के लिए ताजनगरी सज गई है। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर माल रोड, फतेहाबाद और ताजमहल की ओर जाने वाले रास्तों को दुल्हल की तरह सजाया गया है। सड़क के दोनों ओर रंग-बिरंगी ध्वज पताका लहरा रही हैं। रंगाई-पुताई और सफाई के साथ तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर जेडी वेंस के फोटोयुक्त होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के साथ यूपी विकास की गाथा होर्डिंग्स पर दर्शाई गई है।

Spread the love

You Might Also Like

नकल की तो 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना!

मेरे बेटे की जा सकती थी जान…

हर-हर महादेव, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

79 साल पुराने बाजार पर चलेगा पीला पंजा

मदिया कटरा पर सुबह महाजाम-स्कूली बच्चे परेशान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वक्फ बिल के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन
Next Article दिन ढलते ही सजने लगती है शराबियों की महफिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
SoundCloudFollow
VimeoFollow
4.4kFollowersFollow

Latest News

नकल की तो 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना!
Agra February 15, 2026
मेरे बेटे की जा सकती थी जान…
Agra February 15, 2026
हर-हर महादेव, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
Agra February 15, 2026
79 साल पुराने बाजार पर चलेगा पीला पंजा
Agra February 11, 2026
जनसंदेश टाइम्स भारत का समाचार चैनल है जो देश, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, विश्व के ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरीज को कवर करता है।
My BlogMy Blog
Follow US
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?