आगरा। सदर थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर में झुम्मन खां की झोंपड़ी के पास रविवार की रात बाइक सवारों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। वह अपने साले के घर आया हुआ था। गोली घुटने से रगड़ते हुए निकली। हमलावरों के रूप में बस्ती के तीन युवकों के नाम पुलिस को बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना के पीछे जुए का विवाद बताया जा रहा है।
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। अमरपुरा, अलबतिया निवासी पप्पू अपने साले विनोद के घर आए थे। बाइक सवार तीन युवकों ने आकर विनोद के घर पर गोली चलाई। गोली पप्पू के घुटने के पास लगी। सूचना पर एसीपी सदर विनायक भोसले फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर एक कारतूस भी मिला। पुलिस घटना को अभी संदिग्ध मान रही है। विनोद ने पुलिस को बताया कि विपिन, मोनू व सोनू ने गोली चलाई थी। वहीं मामले में एसीपी सदर विनायक ने बताया कि रात में 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस पहुंची मौके के मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है तो घटना के चश्मदीद ने बताया कि गोली चलने की आवाज तो सुनाई नहीं दी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है।
बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली
Leave a comment
Leave a comment
