आगरा। थाना खेड़ा राठौर पुलिस टीम ने सर्विलांस व एसओजी टीम (पूर्वी जोन) के साथ मिलकर दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को खेत पर सो रहे एक व्यक्ति की हत्या के मामले का सफल अनावरण किया है. घटना में शामिल आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस उस वक्त हैरान रह गए जब जांच में पता चला कि मृतक के पुत्र ने ही अपने आप की हत्या सिर्फ इस वजह से की ताकि पड़ोसियों को झूठे मुकदमे में फंसा सके।
खेड़ा राठौर के मझटीला गांव में बाजरा की फसल की रखवाली को खेत पर सो रहे किसान लाल सिंह पर 15 अक्तूबर को हमला हुआ था। हमले के दौरान किसान के सिर में कुल्हाड़ी धंसी रह गई थी। 26 अक्तूबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हुई थी। लाल सिंह की पत्नी भूरी देवी ने 21 अक्टूबर को पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी से किए गये जानलेवा हमले में बिरखेपुरा के रामज्ञान, गोरेलाल, गोरेलाल के बेटे प्रदीप, प्रथमपुरा के पवन को नामजद कराया था। डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने एसीपी गौरव सिंह के नेतृत्व में हत्या की वारदात के खुलासे के लिए खेडा राठौर पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को टीम ने मृतक के बेटे सुभाष को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था। पूछताछ में सुभाष ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को बिरखेपुरा के सर्वेश, प्रदीप, प्रथमपुरा के रामज्ञान, पवन ने घर में घुस कर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की थी।
बचाने पहुंची पत्नी रीना देवी को भी बेरहमी से पीटा था। पुलिस ने रीना देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों को जेल भिजवाने के लिए 15 अक्तूबर की रात खेत पर सो रहे पिता को कुल्हाड़ी मार दी थी। 26 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि सुभाष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दुश्मनों को फंसाने के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment
