आगरा (जनसंदेश टाइम्स)। मिशन शक्ति फेज- 5 के अर्न्तगत मा.अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उप्र द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एंव पीड़ित महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाने के लिये महिला जनसुनवाई का आयोजन दिनांक तीन दिसंबर को समय पूर्वाक: 11:00 बजे नव निर्मित सर्किट हाउस में आहूत किया गया है। जनसुनवाई की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान महिला जनसुनवाई में अपने अपने विभाग की सूचनायें लेकर संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा।
