फिरोजाबाद। जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में आयोजित एक भव्य समारोह में उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉ.गौतम चौधरी ने नव निर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी भाषा को अधिक महत्व देने की आवश्यकता पर जोर दिया और छात्र -छात्राओं को सफल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान डॉ. चौधरी ने न्यायपालिका में हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने बताया कि हिंदी का अधिक उपयोग अदालतों में जनता और न्यायपालिका के बीच की खाई को कम करने में सहायक हो सकता है। जिला जज फिरोजाबाद हरवीर सिंह ने हिंदी को पहचान का अभिन्न हिस्सा बताते हुए निबंध लेखन, कविता और कहानी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव ने छात्र -छात्राओं को बेहतर जीवन जीने और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य की नींव वर्तमान में ही रखी जाती है और छात्रों को अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर परसर पर कुलाधिपति डॉ. पीएस यादव, कुलपति डॉ. बीपी अग्रवाल, महानिदेशक डॉ. गौरव यादव, डॉ. गीता यादव, मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक कुमार समेत कई अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
जेएस विवि शिकोहाबाद में हुआ प्रेक्षागृह का लोकार्पण
Leave a comment
Leave a comment
