मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ से छह माह का बच्चा चोरी हो गया। स्टेशन पर एक युवक महिला से बात कर रहा था। कुछ ही देर में महिला को बातों में उलझाकर बच्चा लेकर गायब हो गया। पीड़िता ने जीआरपी थाने जाकर घटना की जानकारी दी।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। महिला की तलाश की जा रही है। महिला कई दिन से जंक्शन पर बच्चे को लेकर घूम रही थी। सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
मथुरा में रेलवे स्टेशन से छह माह का बच्चा चोरी
Leave a comment
Leave a comment
