कागारौल। कस्बा स्थित एक घनी बस्ती में ज्वेलर्स के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गए और इत्मीनान के साथ पूरे घर को खंगाल डाला। चोर घर मे रखी लाखों रुपयों की नगदी सहित आभूषण चुरा ले गये।
दीपू वर्मा पुत्र बॉबी वर्मा निवासी सोनिगा की कस्बे में जगनेर मार्ग पर सर्राफ की दुकान है। वह मजदूरी पर आभूषण बनाने का काम करते हैं और फिलहाल में अपनी पत्नी सहित कस्बा स्थित पुराने डाक खाने वाली गली में एक मकान में किराए पर रह रहे हैं। दीपू बुधवार दोपहर को वह अपनी पत्नी की बीमार चाची को देखने हाथरस गये थे। गुरुवार सुबह लगभग 9:30 पर घर लौटने पर घर का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड गए। पीड़ित ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गयीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस जाँच में जुट गयीं है।
पीड़ित दीपू सोनी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी हाथरस रिश्तेदारी में गए हुए थे पीछे से अज्ञात चोर घर के मुख्य गेट का ताला तौड़ कर घर में रखी तकरीबन 4लाख रुपए की नगदी व ग्राहकों का सामान 2 जंजीर, 1 जोड़ी झाले व चांदी के आभूषण चोर निकाल लें गए। प्रभारी निरिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित दीपू सोनी के घर में हुई चोरी की तहरीर मिली है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज जाँच कर छानबिन में जुटी हुई है।
कागारौल में सर्राफ के मकान को चोरों ने बनाया निशाना
Leave a comment
Leave a comment
