एत्माद्दौला थाने में प्रशिक्षु महिला दरोगा से करता था अश्लील हरकत जांच में पाया गया दोषी
आगरा। महिला प्रशिक्षु दरोगा ने थाने के इंस्पेक्टर की पुलिस आयुक्त से लिखित में शिकायत की थी। शिकायत के बाद जांच एसीपी सुकन्या शर्मा को सौंपी गई। जांच के बाद पुलिस आयुक्त ने वर्दी को शर्मसार करने वाले इंस्पेक्टर और थाने में तैनात एक एसएसआई को निलंबित कर दिया है।
शनिवार को प्रशिक्षु महिला दरोगा ने आरोप लगाए थे कि इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्र फोन पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। थाने में अकेला पाकर अश्लील हरकत करते हैं। होली के दिन थाने पर बैठाकर रखा। विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने धमकाया। कहा- तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दे दूंगा। नई नौकरी है, छूट जाएगी। इंस्पेक्टर आए दिन उसे अपने कमरे पर आने के लिए कहते हैं। कहते हैं मेरे कमरे में अउ है। वहीं सोया करो। जब उन्होंने बाहर कमरा लेना चाहा तो इंस्पेक्टर ने रपट लिख दी और कहने लगे तुम थाने में ही रहोगी।
घर वालों से शादी के लिए मना कर दो महिला दरोगा ने बात नही मानी तो 9 जुलाई को छुट्टी पर रवानगी से इंस्पेक्टर ने मना कर दिया। इंस्पेक्टर ने कहा मेरे कमरे पर रहो और घर वालों से शादी की मना कर दो। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।
20 जुलाई को इंस्पेक्टर का रात 12 बजे बुलावे का फिर फोन आया। मना करने पर इंस्पेक्टर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षु महिला दरोगा को दूसरे थाने में तैनात कर दिया है। इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की जांच एसीपी एत्मादपुर को सौंपी थी। जांच के बाद आरोपी इंस्पेक्टर और थाने में तैनात एसएसआई अमित कुमार को निलंबित कर दिया है।
