हादसे में मां, बेटी और बेटा गंभीर घायल
आगरा। दिल्ली से मैनपुरी आॅटो से जा रहे परिवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसैना में टैÑक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। ट्रॉली की टक्कर से आॅटो बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। आॅटो सवार पिता पुत्र और पुत्री की मौत हो गई। जबकि मां बेटा बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया है।
दिल्ली के नागलोई में लक्ष्मी पार्क के रहने वाले 35 वर्षीय नीलेश कुमार पाल पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ अपनी ससुराल मैनपुरी के लिए जा रहे थे। सोमवार तड़के 4.30 बजे वे जैसे ही सिकंदरा क्षेत्र के अरसैना के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसके बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आॅटो से घायलों को बाहर निकाला। तब तक नीलेश, उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष और 9 वर्षीय बेटी गुरप्रीत की मृत्यु हो गई।
एसएन में कराया भर्ती
नीलेश की पत्नी सुधा, 14 वर्षीय बेटी देवकी और नौ वर्षीय जुड़वां बेटे सुशांत को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया। सुधा की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आॅटो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार। स्वजन को सूचना दे दी गई है। सूचना पा परिवार में कोहराम मच गया। वो भी घटना स्थल पर पहुंच गये।