बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल, पारा 45
आगरा। भीषण गर्मी का सितम जारी है। आगरा में बारिश के बाद उमस ने परेशान कर दिया है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म मथुरा रहा। मथुरा का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगरा में बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई और यह 45 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो विगत दिवस की तुलना में 5.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में सबसे गर्म मथुरा और कानपुर एयरफोर्स रहे। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूवानुर्मान केंद्र के अनुसार शनिवार को धूल भरी आंधी और रविवार को बारिश के आसार हैं।
गुरुवार को बारिश के बाद भी शुक्रवार को शहर के मौसम का मिजाज में अधिक अंतर नहीं आया। सुबह 10 बजे से सूरज की तपिश महसूस होने लगी। दिन चढ़ने के साथ लू और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। चौराहों की ट्रैफिक लाइट पर एक से डेढ़ मिनट रुकने में ही लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। शाम 5 बजे बादल छाए लेकिन राहत नहीं मिली। शाम करीब 6 बजे 76 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी चली।
47.6 डिग्री के साथ झांसी प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। 47.4 डिग्री के साथ गौतम बुद्ध नगर तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूवानुर्मान केंद्र के अनुसार शनिवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। रविवार को एक बार फिर बारिश की बूंदें शहर को राहत पहुंचा सकती हैं। 4 जून से अधिकतम तापमान से भी राहत मिलेगी।
हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे लोग, ओपीडी हुई फुल

Leave a comment
Leave a comment