6 हजार के बकाया भुगतान को लेकर दबंग कारोबारी ने मीडियाकर्मी को दी जान से मरने की धमकी
आगरा। लोहे की सरिया के महज 6 हजार रुपये बकाया भुगतान को लेकर दबंग कारोबारी ने दबंगई की सारी हदें पार कर दीं। रुपयों का भुगतान करने की कहने पर भी दबंग कारोबारी ने फोन पर मीडियाकर्मी को दी जान से मरने की धमकी दी। ऐलान किया कि वह मीडियाकर्मी के भीतर पीतल भर देगा ( गोलियां मार देगा ) और आग में जिंदा जला कर उसकी जान ले लेगा। पीड़ित मीडियाकर्मी ने दबंग कारोबारी द्वारा दी गई धमकी की आॅडियो रिकॉडिंग के साथ डीसीपी को तहरीर दी है।
मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। देवीपुरम, फेस-2, कहरई निवासी रविंद्र कुमार एक समाचार पत्र में बतौर फोटो जर्नलिस्ट कार्यरत हैं। मीडियाकर्मी रविंद्र कुमार के अनुसार, उन्होंने पवन गोस्वामी की राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड, आगरा स्थित पवन स्टील फर्म से करीब 3 महीने पहले भवन निर्माण के लिये करीब 2.5 लाख रुपए की लोहे की सरिया खरीदी थीं। खरीदी गये माल का पूरा भुगतान कर दिया था। मात्र 6 हजार रुपए का भुगतान बकाया रह गया था। बकाया 6 हजार रुपये का भुगतान करने के लिए पवन गोस्वामी ने रविंद्र को 20 अप्रैल तक का समय दिया। इसी दौरान आवश्यक कार्य की वजह से मीडियाकर्मी रविंद्र को शहर से बाहर जाना पड़ा। इस कारण वह तय समयावधि को पवन गोस्वामी का भुगतान नहीं कर पाया।
रविंद्र के अनुसार, कारोबारी पवन गोस्वामी ने 22 अप्रैल को शाम 7 बजे अपने मोबाइल नम्बर 9713812030 से उसे फोन किया। रविंद्र ने पवन गोस्वामी से कहा कि आप अपना क्यूआर कोड भेज दो मैं आपके 6 हजार रुपये अभी ट्रांसफर कर देता हूं। इसके बावजूद कारोबारी पवन गोस्वामी ने मीडियाकर्मी रविंद्र को मां बहन की गंदी गंदी गालियां दीं। गाली देने से मना किया तो पवन गोस्वामी ने कहा कि तू बहुत बड़ा पत्रकार बनता है आज तेरी पत्रकारिता को देखता हूं। पवन ने जान से मारने की धमकी दी कि साले तू बता अभी कहा पर है, मैं वहीं आता हूं और तेरे अन्दर पीतल भर दूंगा। तूझे आग लगा कर जान से मार दूंगा। कारोबारी पवन की ओर से दी गई धमकी की आॅडियो रिकॉर्डिंग के साथ मीडियाकर्मी रविंद्र ने डीसीपी सिटी को तहरीर दी है।पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है, जबकि मीडियाकर्मी रविंद्र और उसका परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।
