पुलिस अन्य आरोपियों की घरपकड़ को दे रही दविश
कोसीकलां। घटना स्थल के निकट मिले एक मोबाइल फोन से पुलिस ने हत्या की कुंडली ही नहीं सुलझा दी, बल्कि पुलिस ने मुख्य नामजद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड के लिए दबिश दे रही है। उल्लेखनीय हो कि गत शनिवार को गांव फालेन निवासी मूलचन्द अपनी नातिनी तेजस्वी को स्कूल से लेकर घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही नारायन सिंह पुत्र चेतराम, नरेश पुत्र नारायन सिंह, तेज सिंह पुत्र चेतराम, राहुल पुत्र तेज सिंह, बोबी पुत्र नारायन सिंह, बाला पत्नी नारायन सिंह, विद्या पत्नी तेज सिंह ने मूलचन्द के साथ जमकर मारपीट करते हुए पैरों को तोड़ दिया, जिससे वह लहुलुहान हो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय हास्पीटल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय मूलचंद ने दम तोड दिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए बुधवार को गोपालबाग रेलवे लाइन पुल से गोपालबाग की तरफ आते हुए मुख्य आरोपी बॉबी शूटर को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी बॉबी शूटर को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। मोबाइल फोन ने खोल दिए पुलिस के रास्ते ग्रामसभा चौपाल के किनारे बने कमल सिंह के मकान के दरवाजे के सामने से रैंप के नीचे से बरामद हुए एक मोबाइल ने हत्या में शामिल लोगों की कुंडली खोल पुलिस की राह आसान कर दी। पुलिस के अनुसार घटना के समय फोन आरोपी बाबी शूटर के पास था, तत्पश्चात नामजदों ने एक दूसरे से सम्पर्क किया। फोन की सिम गांव गुहेता 10 विसा निवासी मुकेश पुत्र मदनमोहन के नाम रजिष्टर्ड है।
