आगरा। उत्तर भारत के ऐतिहासिक रामलीला और जनकपुरी महोत्सव में कुछ दिन विशेष बच्चे हैं लेकिन रामलीला स्थल रामलीला मैदान बिजली घर के हालात बेहद खराब है। मेट्रो कार्य निर्माण की वजह से रामलीला मैदान पूरी तरह से खुद पड़ा हुआ है ऐसे में उत्तर भारत का यह बड़ा आयोजन किस तरीके से ऐसा कुशल संपन्न होगा आयोजकों से लेकर आम लोगों तक में चिंता बनी हुई है। गौरतलब है कि आगरा का ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव उत्तर भारत का बड़ा आयोजन माना जाता है जिसमें मथुरा वृंदावन के कलाकार रामलीला का मंचन कर भारतीय संस्कृति सभ्यता और संस्कार का अनोखा संदेश देते हैं। रामलीला मैदान में जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं कई जगह गड्ढे होने की वजह से जल भराव के हालात हैं ऐसे में इस बड़े आयोजन के सकुशल संपन्न होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
बीते देना विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया था निरीक्षण श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारी के साथ बीते दिनों रामलीला मैदान का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विधायक ने नगर निगम और मेट्रो अधिकारियों को समय से रामलीला मैदान को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। निरीक्षण के बाद करीब एक महावीर जाने पर भी रामलीला मैदान के हालात जस के तस बने हुए हैं।
जनकपुरी आयोजन समिति में भी बने हुए हैं मतभेद
प्रभु श्री राम की अगवानी के लिए इस बार कमला नगर में आयोजित जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारी में भी पद को लेकर मतभेद बने हुए हैं। बीते दिनों कमेटी की है रार खुलकर सामने आ गई थी। लेकिन एक माननीय के हस्तक्षेप के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया था। विकास कार्यों को लेकर भी जनकपुरी आयोजन समिति की ओर से अभी तक कार्य योजना तैयार नहीं हो सकी है।
एनवक्त पर होंगे विकास कार्य, गुणवत्ता होगी प्रभावित
उत्तर भारत के प्राचीनतम ऐतिहासिक महोत्सव में आगरा विकास प्राधिकरण और नगर निगम की ओर से विकास कार्य कराए जाते हैं लेकिन पिछले कई वर्षों से आयोजन से ठीक 1 दिन पहले विकास कार्य होने से गुणवत्ता बेहद प्रभावित हो रही है।
-आगरा के प्राचीनतम रामलीला और जनकपुरी महोत्सव को लेकर नगर निगम की तैयारी पूरी है आयोजन समिति की ओर से प्रस्ताव मिलते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जनकपुरी क्षेत्र में सभी विकास कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। -अंकित खंडेलवाल नगर आयुक्त