सत्ता के नशे में मेयर के भतीजे पर धक्का-मुक्की का आरोप, जान से मारने की धमकी
नगर आयुक्त और मेयर की लड़ाई में पिस रहे सहायक नगर आयुक्त
आगरा।खादी की संरक्षण में पल रहे दबंगों के हौसलों के सामने अफसर शाही को मदद की गुहार लगानी पड़ रही है। रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल स्पर्धा में पहुंचे साहयक नगर आयुक्त को मेयर के भतीजे ने गाली-गलौज कर अपमानित किया। इतने से भी मन नही भरा तो खींचातानी कर दी। बाद में नगर आयुक्त का साथ न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। सत्ता के संरक्षण में पल रहे दबंग के खौफ से सहायत नगर आयुक्त डरे हुए है। शाम को विभाग में घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
नगर निगम में अब तक मेयर और नगर आयुक्त के बीच तनातनी चल रही थी। रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम से मेयर हेमतलता दिवाकर के भतीजे हर्ष चौधरी ने धक्कामुक्की कर दी। इतना ही नहीं उनसे गाली गलौज करके नगर आयुक्त का साथ न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सहायक नगर आयुक्त ने घटना के संबंध में पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र भेज दिया है। वहीं मेयर घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रही हैं।
नगर निगम में अब तक मेयर और नगर आयुक्त के बीच तनातनी चल रही थी। उसका एक और नया मामला रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतिस्पर्धा के आयोजन में देखने को मिला। सुबह 6.45 बजे मेयर हेमलता दिवाकर के साथ भतीजा हर्ष भी थे। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम का कहना है कि हर्ष चौधरी गालियां देते हुए सार्वजनिक रूप से धक्का मुक्की करने लगा। कहा कि नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना मानते रहोगे तो पिटाई के साथ ही जान से हाथ भी धोना पड़ सकता है। उन्होंने नगरायुक्त को भी अपशब्द कहे और उनको देख लेने की धमकी दी।
वाट्सएप कॉल कर रुपये, निजी कार्य कराने की करता है मांग, नहीं सुनने पर धमकाता अशोक प्रिय गौतम का कहना था कि हर्ष ने कई बार वाट्सएप कॉल के माध्यम से अपने निजी कार्य कराने की, रुपये की मांग पहले भी कर चुका है। मांग पूरी न करने पर वह पहले भी मुझे पिटाई की धमकी दे चुका है। मेरा साथ हुई घटना से मुझे मानसिक रूप से आघात हुआ है। सहायक नगरायुक्त ने अपने परिवार भी स्वयं के कार्य पर जाने के बाद असुरक्षा जताई है। उनका कहना है कि उक्त व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पहले भी हुआ था विवाद
पिछले दिनों हर्ष पर अवर अभियंता के साथ अभद्रता के आरोप लगे थे। उन्होंने नगर निगम में शाम के समय उसके साथ हाथापाई की थी, जिसके बाद समझौता हो गया था। मामला दर्ज नहीं हुआ था।
सहायक नगरायुक्त और अन्य कर्मचारियों के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया है। वे पूरे समय मेरे ही साथ रहे थे। ऐसी कोई घटना नहीं हुई। -हेमलता दिवाकर कुशवाह, मेयर
सहायक नगरायुक्त की ओर से घटना की जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -अंकित खंडेलवाल, नगरायुक्त
