एटा। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया जलेसर के गांव नगला मितनन को जाने वाले रास्ते पर 26 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उसकी उम्र 55 वर्ष थी। 72 घंटे तक शव की शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कराया गया। बाद में शव की शिनाख्त विजेन्द्र सिंह पुत्र भूपसिंह निवासी गांव राजनगर थाना हसायन, हाथरस के रूप में हुई और पुत्री गेसू ने तहरीर दी। इसके अनुसार खुशबू पत्नी सुरेश चन्द्र निवासी बरामई थाना हाथरस जंक्शन और बाइस्तवा एवं दो अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जलेसर पुलिस, जनपदीय एंटी व्हीकल थेफ्ट तथा सर्विलांस टीम द्वारा मृतक के मोबाइल की सीडीआर आदि के अवलोकन से प्रकाश में आए जतिन पुत्र नीरज कुमार सिंह, कन्हैया पुत्र चोखे सिंह निवासीगण ग्राम राजनगर थाना हसायन जनपद हाथरस को 13 सितंबर को जलेसर से हाथरस जाने वाले रास्ता स्थित गांव खेरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से एक सोने की चैन, 3160 रुपए, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने बताया कि मृतक की पत्नी का देहांत पूर्व में हो गया था, आरोपित मृतक की दूसरी शादी कराने की कहकर उसे धोखे से बुलाकर ले गए और गले में हमेशा पहनने वाली सोने की चैन व रुपए लूटने के उद्देश्य से उसकी हत्या की गयी थी। 25 अगस्त को ग्राम वाहनपुर के करीब बिजली घर जाने वाली सड़क पर नल के पाइप से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और मृतक से गले में पहनी हुई सोने की चैन, 5500 रुपए तथा एक सैमसंग मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपितों ने मृतक की मोटर साइकिल को घटनास्थल ग्राम वाहनपुर से ले जाकर रेलवे स्टेशन हाथरस जंक्शन के पास गाड़ी में चाबी लगाकर मृतक का हेलमेट उसमें लगाकर वहीं छोड़ दिया। वहां से शव को चादर में लपेट कर अपनी मोटर साइकिल से नगला मितन बंबा के पास फेंक दिया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक की मोटर साइकिल थाना हाथरस जंक्शन में लावारिस में दाखिल है।
लूट के बाद की थी अधेड़ की हत्या
Leave a comment
Leave a comment
