पहलवानों के लिए एस एस एजुकेशनल इंस्टिट्यूट सज-धज कर तैयार
पूरे प्रदेश के लगभग 600 पहलवान भाग लेंगे, उद्घाटन प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य करेंगी
आगरा। जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित हो रही अंडर 23 पुरुष एवं महिला यूपी स्टेट चैंपियनशिप का शुभारंभ आज से एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मालपुरा में हो रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रदेश की महिला विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य करेंगी। चैंपियनशिप में करीब 600 पुरुष एवं महिलाएं भाग लेंगी। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पंडित नितेश शर्मा, आयोजक अध्यक्ष राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष अभिनव मौर्य ने दी है।
उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि एस एस एजुकेशनल एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। पूरे प्रदेश से पहलवानों का आना शुरू हो गया है। कुश्ती के लिए दो-दो फीट ऊंचे मेट लगाए गए हैं, जिन पर कुश्ती होगी। संरक्षक राजकुमार चाहर,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चाहर, सचिव नेत्रपाल चाहर ने बताया कि पहले दिन बालिकाओं की कुश्ती होगी। इसमें करीब 160 बालिकाएं भाग लेगी। बालिकाओं की कुश्ती आज ही समाप्त हो जाएगी। इसके बाद पुरुष वर्ग की कुश्ती 9 और 10 को होगी। कुश्ती के समापन के बाद सभी को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
यह होंगे मानक: सभी प्रतिभागियों की आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 2007 में जन पहलवान को चिकित्सा प्रमाण पत्र और माता-पिता की अनुमति लानी होगी। पहलवान को वजन में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। प्रतियोगिता डब्ल्यूएफआई और उत्तर प्रदेश कुश्ती के नियमों के अनुसार तीन वजन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी।
फ्री स्टाइल: 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम।
ग्रीको रोमन स्टाइल: 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम।
महिला कुश्ती: 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम।