आगरा। टीबी डीटीडीसी आगरा के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत टीबी डीटीसी संघ के पदाधिकारियों द्वारा योगेन्द्र शर्मा को संयोजक एवं बृजेश कुमार को चेयरमैन संघर्ष समिति मनोनीत किया। टीबी डीटीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी एवं मंत्री प्रवेंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में अजय शर्मा जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, डॉ महेश बघेल अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, रविंद्र सिंह राणा जिला मंत्री डीपीए, प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश शर्मा जिला अध्यक्ष डीपीए, मनकेश्वर शर्मा संगठन मंत्री राज्य राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टीबी डीटीसी के समस्त पदाधिकारी एवम कर्मचारियों की सहभागिता मुख्य रूप से रही।
