ग्रामीणों से मारपीट का पुलिस पर लगा आरोप
अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कशियाई में सोमवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर गई पुलिस के साथ एक पक्ष ने अभद्रता कर दी। दारोगा का मोबाइल छीनकर उसे तोड़ दिया गया। ग्रामीणों से पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कशियाई गांव के छोटेलाल और मोहर सिंह के बीच पांच वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। छह जुलाई को पुलिस ने छोटेलाल पक्ष को खेत पर कब्जा दिलाया था। सोमवार को छोटेलाल पक्ष के लोग ट्रैक्टर से खेत को जोत रहे थे। आरोप है कि तभी मोहर सिंह पक्ष ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने मोके पर पहुंच मोहर सिंह पक्ष को समझाया। इसी दौरान शीलेश, जितेंद्र, सनी, सुभाष, यशपाल, बीपी, महावीर, जगदीश, विमला और संतों ने अभद्रता शुरू कर दी। दारोगा धीरेंद्र का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटककर तोड़ दिया गया। पुलिस के निकलने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। रेखा पत्नी रामकरण घायल हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। छोटेलाल पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। मौहर सिंह पक्ष का आरोप है. कि पुलिस जबरन उनके खेत पर कब्जा करा रही है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस से अभद्रता नहीं हुई। दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। मामले में इंद्रजीत, शैलेश, बीपी और अशोक के विरुद्ध शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
