कांवड़ यात्रा के चलते जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
मेरठ और मुजफ्फरनगर में 16 से 23 तक स्कूल बंद
मेरठ। हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और अब मेरठ में कांवड़ियों द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं और कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की बढ़ती संख्या के बाद मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले में 16 से 23 जुलाई तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
मुजफ्फरनगर डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने राजेश कुमार के अनुसार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर परिषदीय, माध्यमिक, डिग्री और तकनीकि बोर्ड की शिक्षण संस्थाएं 16 से 23 जुलाई तक बंद रहेंगी। यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी आदेश लागू रहेगा। सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय अगर खुला मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस प्रशासन ने सोमवार से दिल्ली-मेरठ मार्ग को वन-वे कर दिया। ऐसे में एक ही लाइन में वाहनों की आवाजावी है। वाहनों की एक ही लाइन होने के कारण मुरादनगर समेत आसपास के हाइवे पर भीषण जाम लग गया। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को 2 से 3 घंटे का समय लगा। मनोटा से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। गर्मी में जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में स्कूली बस, एम्बूलेंस और अन्य वाहन घंटों फंसे रहे।
