महिलाओं के व्हाट्सएप पर युवक भेज रहा था अपनी अश्लील वीडियो
आगरा। भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने चप्पलों से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खंदौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि युवक कई दिन से महिलाओं को अपनी अश्लील वीडियो भेज कर परेशान कर रहा था। महिलाओं ने युवक को उसके घर पर उसकी पत्नी के सामने पीटा,पुलिस बुलाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। लेकिन महिलाओं ने पुलिस से शिकायत नही की है।
रविवार को दोपहर में चप्पलों से युवक की पिटाई करने का एक वीडियो वायरल हुआ। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री से शिकायत मिली थी कि इलाके का एक व्यक्ति परेशान करता है। खुद के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें व्हाट्सएप पर भेजता है। उन्होंने आरोपित को धमकाया। भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी, लेकिन आरोपित ने दोबारा वीडियो भेज दिए। वीडियो देखकर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोपित को सबक सिखाने का फैसला लिया। उन्होंने तय किया कि पूरे परिवार के सामने आरोपित की हरकत का खुलासा किया जाएगा। उसे शर्मिंदा किया जाएगा। वे उसके घर पहुंच गईं। महिलाओं ने आरोपित को बुलाया कुर्सी पर बैठाया। पीड़िता से कहा कि मोबाइल में वीडियो दिखा। आरोपित की पत्नी भी मौजूद थी। उसके बाद महिलाओं ने अपने तरीके से आरोपित को सबक सिखाया। उसे चप्पलों से पीटा। घर से बाहर लेकर आईं। वहां भी चप्पलें बरसाईं। आरोपित का नाम आनंद बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर खंदौली हंसराज भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपित पर कार्रवाई करेगी।
कानून हाथ में लेना गलत
भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों ने घटना को किसी अन्य की साजिश बताया है। आरोप है कि किसी ने उनके पति के फोन से ऐसी हरकत की है। साजिश के तहत महिलाओं ने पति से बदतमीजी की । कोई बात थी तो वीडियो दिखाये जाते। लेकिन ऐसा कुछ नही किया। उधर भाजपा से जुडे अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसी घटना निदनीय है कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नही है। पहले कभी ऐसी कोई शिकायत पहले उनके बारे में नही मिली है। कल की घटना साजिश के तहत कराई गई है।
खंदौली क्षेत्र में पिटाई की चर्चा
आरोपित की चप्पलों से पिटाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोपित ने अपनी सफाई में परिचितों को बताया कि उसे फंसाया गया है। उसने किसी को अश्लील वीडियो नहीं भेजा था। उसका मोबाइल किसी ने लेकर एक नहीं कई महिलाओं को वीडियो भेज दिए थे।