शादी पार्टी में हलवाई का काम करता था युवक
आगरा। सदर थाना क्षेत्र के गांव बीच बुखर्रा में संदिग्ध हालत में युवक का शव नाली में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग पहुंच गये। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
आपकों बता देंकि सोमवार सुबह करीब 10 बजे बीच बुखर्रा गांव में संतोष वाटिका के पीछे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की पहचान विष्णु (25)पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शादियों में तंदूर बनाने का काम करता था। मृतक छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। शराब पीने का आधी था। मृतक की शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस और परिजनों को मृतक की सूचना वहीं के रहने वाले युवक ने दी। युवक सुबह कहीं जाने के लिए नाली किनारे से अपनी कार हटाने के लिए गया था। तभी नाली किनारे युवक का शव पड़ा देख मौके पर हडकंप मच गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हालहै। हत्या के आरोप पर पुलिस ने फारेसिंक टीम बुला कर जल्द ही हत्या का खुलासा करने का अश्वासन दिया है।
