पीलीभीत: रेप के बाद दूध में जहर पिला दिया, मौत
पीलीभीत। किशोरी को घर से बुलाकर युवकों ने रेप करने के बाद दूध में विषाक्त पदार्थ पिला दिया, जिससे किशोरी की तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले का किशोरी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रो-रो कर कहानी सुना रही है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
दरअसल, थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच दिन पूर्व आरोपी ने एक अन्य साथी की मदद से बहन को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट भी की थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि 27 तारीख को मेरी बेटी को 3, 4 लड़के ले गये और उसके रेप किया। सोमवार को वह और परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी।
इस बीच दो युवक घर आए। इनमें से एक ने अपनी मां से बात कराने की बात कहकर उसकी बहन को जबरन स्कूटी पर बिठा लिया और रेलवे स्टेशन पर ले गया, जहां आरोपी की मां ने दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बहन को पिला दिया। किसी तरह वह थाने पहुंची. जानकारी लगते ही पुलिस ने उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और रास्ते में उसकी मौत हो गई।
लखनऊ में 73 साल के हॉस्टल संचालक ने की रेप की कोशिश
लखनऊ। कैसरबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत 73 वर्षीय पीजी संचालक ने छात्रा को हॉस्टल में अकेले पाकर रेप की कोशिश की। छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी. छात्रा की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कैसरबाग थाना क्षेत्र में रहने वाले निर्मल जगदयानी अपने घर में ही गर्ल्स पीजी चलाते हैं, जिसमें नौ छात्राएं रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं। मंगलवार को पीजी में रहने वाली एक छात्रा की तबीयत खराब थी, जिसके कारण उसकी रूम पार्टनर को बाहर जाना पड़ा। रूम पार्टनर ने पीजी संचालक निर्मल को छात्रा की देखभाल करने के लिए कहा। निर्मल ने खुद रुकने की बात कहकर रूम पार्टनर को भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद निर्मल छात्रा के कमरे में पहुंचा और गलत तरीके से छूने लगा।
छात्रा ने असहज महसूस कर विरोध किया और थोड़ा दूर हट गई। आरोप है कि निर्मल उसके करीब जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने फिर से विरोध किया और जब आरोपी हावी होने लगा, तो वह जोर से चिल्लाई। पुलिस ने बताया कि फरार निर्मल की तलाश की जा रही है।
