थाना सिकंदरा के करकुंज मार्ग रात 11 बजे कार ने बाइक और आटो को मारी टक्कर
टक्कर के बाद कार चालक कार लेकर हुआ फरार
आगरा। रविवार रात को करकुंज मार्ग पर कार ने आटो और बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना में आॅटो और बाइक सवार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। गनीमत रही की आॅटो में कोई सवारी नहीं थी। कार चालक मौके ाक फायदा उठा कर फरार हो गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत बता दिया।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सफेद रंग की एक कार सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी की तरफ से करकुंज की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक और आॅटो करकुंज की ओर से पानी की टंकी तरफ जा रहे थे। कार ने पहले बाइक को चपेट में लिया। उस पर 3 लोग सवार थे। इसके बाद आॅटो को भी टक्कर लगी। हादसा इतना जोरदार था कि आॅटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। इससे चीखपुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवार युवकों और आॅटो चालक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा गया। एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी पहचान गिहारा बस्ती, हरीपर्वत निवासी आशुतोष (21) और ऋतिक के रूप में हुई। वहीं गिहारा बस्ती के ही साजन और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 निवासी सौरभ गंभीर घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया।
