24 घंटे से भी कम समय में पुलिस ने आरोपी को किया गिाफ्तार
आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र में विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने महज 24 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार सुबह थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव मेहरमपुर में मजदूर भीमसेन की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। भीमसेन के भाई पप्पू पुत्र अमर सिंह द्वारा उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने बताया कि भीमसेन की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई थी। भीमसेन की पत्नी बबीता और उसके प्रेमी दीपक उर्फ दीपू पुत्र लक्ष्मण सिंह पर हत्या का आरोप लगाया गया था मामले में तीन पुलिस टीम गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा मात्र 24 घंटे में पत्नी और प्रेमी दीपक उर्फ दीपू को ग्राम भवन के बने मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी भीमसेन को हो गई थी। इसके चलते मृतक भीमसेन द्वारा पत्नी के साथ गाली-गलौज व झगड़ा किया गया था। 13 मई की रात को दीपक ने भीमसेन को शराब पिला कर नशे में उससे मारपीट की। मारपीट से भीमसेन की मौत हो गयी। उसकेशव को ठिकाने लगाने के लिए खेतों के पास एक गड्डा खोदा गया। लेकिन जब तक गांव में जगार हो गई। तब आरोपी शव को खेत के पास रखकर भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।
