By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
My BlogMy BlogMy Blog
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Search
Agra
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Agra
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Reading: बेखौफ बदमाशों का सॉफ्ट कार्नर ‘कारगिल’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
My BlogMy Blog
Font ResizerAa
  • Contact
Search
  • Home
  • Categories
  • Bookmarks
  • Contact
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
My Blog > Blog > Agra > बेखौफ बदमाशों का सॉफ्ट कार्नर ‘कारगिल’
Agra

बेखौफ बदमाशों का सॉफ्ट कार्नर ‘कारगिल’

Nitesh Sharma
Last updated: May 3, 2025 5:46 am
Nitesh Sharma
Share
5 Min Read
SHARE

वारदात के 24 घंटे बाद संवेदनशील पांइटों से खाकी वर्दी गायब

आगरा। संवेदनशील सीमावर्ती थाना सिकंदरा में बेखौफ बदमाश और लापरवाह खाकी वर्दी ताजनगरी के लिए भारी पड़ रही है। नवविकसित कारगिल इलाके के व्यस्ततम इलाके में एक के बाद एक ताबड़तोड़ सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। बदमाशों का दुस्साहस देखकर दुकानदार और निवासी दहशत हैं। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
थाना सिकंदरा स्थित भीड़भाड़ वाले इलाके में कारगिल चौराहे पर ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर हत्या और लाखों की लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही और बेखौफ बदमाशों की सक्रियता को लेकर
स्थानीय दुकानदार और निवासी दहशत में है। व्यापारियों का कहना है कि पहले शास्त्रीपुरम चौराहा कट पर फोर्स तैनात रहता था, लेकिन एक कारोबारी को लाभ पहुंचाने के लिए जबरन कट को बंद करा दिया। इसके बाद से फोर्स भी गायब हो गया। फिर क्या था बेखौफ बदमाशों को मौका मिल गया और सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देना प्रारंभ कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो कारगिल चौराहे के आसपास करीब 1500 से अधिक दुकान, शोरूम, बैंक और अन्य प्रतिष्ठिान है। इसके बाद भी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है।

बदमाशों ने दुकान पर पी बीयर
आगरा। सरेआम भीड़भाड़ वाले कारगिल चौराहे पर ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर लूटपाट और कारोबारी को गोली मारने के बाद पुलिस एक्शन में आई गई है। बदमाशों की तलाश में कई टीमें जुटी हैं। पुलिस 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि एक सीसीटीवी फुटेज में ज्वैलर्स की हत्या और लूटपाट करने वाले बदमाश दुकान पर खुले आम बीयर पीते नजर आ रहे हैं। फुटेज से स्पष्ट है कि इलाके में पुलिस सुरक्षा को लेकर बेपरवाह बनी हुई है।

पुलिस के निशाने पर 200 ठेल-ढकेल वाले
आगरा। पब्लिक की सुरक्षा को तैनात खाकी वर्दी वाले शिकार की तलाश में रहते हैं। बताया जाता है कि थाना और चौकी पुलिस के निशाने पर कारगिल चौराहे के चौतरफा लगने वाले वाली ठेल-ढकेल वालों पर रहता है। सूत्रो ंकी माने तो खानपान और व्यंजन की ठेल और स्टॉल लगाने वाले से प्रतिदिन के हिसाब से नजराना मिलता है। इससे खाकी वर्दी वालों की जेब गर्म होती है। नजराने का हिस्सा बीट सिपाही से लेकर थाना तक पहुंचता है।

सत्ताधारियों का बदहस्त है खाकी पर
आगरा। थाना प्रभारी सिकंदरा के कार्यकाल में सिंकदरा इलाके में पुलिस की लापरवाही के चलते कई सनसनी वारदातें चर्चा का विषय बनी। हर वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। पुलिस राजनीतिक पहुंच और अधिककारियों का बदहस्त होने पर थानेदार हर बार खुद को बचा गए। वारदातों की गाज अधीनस्थों पर गिरती गई। परिणाम बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देते गए। सत्ता के दबाव और पहुंचे के कारण पब्लिक और कारोबारियों का विरोध भी दबकर रह गया।

चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति
सात दिन में गोली कांड की दो घटना होने के बाद भी थाना पुलिस ने सबक नहीं लिया है। चेकिंग के नाम पर शाम पांच बजे से नौ बजे तक फोटो सेशन चल रहा है। कारगिल पर 26 अप्रेल को सुबह 10 बजे जूस पी रहे युवक को गोली मारी थी। सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक जन संदेश की टीम ने चेकिंग का रियाल्टी चेंक किया तो गोली कांड की घटना हुए दोनों स्पॉटो सहित क्षेत्र में मारूति स्टेट चौराहे से लेकर सिकंदरा चौराहें तक कहीं सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले। हाल यह है कि सुबह नौ बजे तक को सिकंदरा चौराहे के अलावा टैफिक पुलिस भी कहीं तैनात नहीं मिले।

चौकी इंचार्ज कर गिरी गाज
पदम प्राइड चौकी इन दो वारदातों से पहले भी सुर्खियों में रही है। चौकी इंचार्जाे पर पैसे लेने के आरोप लगे है। घटना के बाद भी व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज पर लापरवाही और महीनेदारी बांधने के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम न करने के आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।

Spread the love

You Might Also Like

सतरंगी चादर में झलका सर्वधर्म सद्भाव

ट्रैफिक अराजकता, रूट डायवर्जन फेल

वोट डालने पहुंचे सुमन, अधिवक्ताओं ने लगाए नारे

एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 11 घायल

दीवानी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एमजी रोड का 500 मीटर फुटपाथ नीलाम
Next Article चार महीने में तीन गोली कांड, अनसुलझे सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
SoundCloudFollow
VimeoFollow
4.4kFollowersFollow

Latest News

सतरंगी चादर में झलका सर्वधर्म सद्भाव
Agra January 18, 2026
ट्रैफिक अराजकता, रूट डायवर्जन फेल
Agra January 18, 2026
वोट डालने पहुंचे सुमन, अधिवक्ताओं ने लगाए नारे
Agra January 18, 2026
एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 11 घायल
Agra January 18, 2026
जनसंदेश टाइम्स भारत का समाचार चैनल है जो देश, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, विश्व के ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरीज को कवर करता है।
My BlogMy Blog
Follow US
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?