लॉ एंड आर्डर बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
आगरा। पुलिस ने 12 अप्रैल को होने वाली रक्त महास्वाभिमान सम्मेलन के लिए बेसक अनुमति न दी हो। लेकिन क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन की तैयारी में लगने की अपील की है। साथ ही गढ़ी रामी में पहुंच कर सम्मेलन स्थल का जायजा भी लिया।
आपकों बता दें कि पुलिस बीते दिनों राज्यसभा सांसद के घर हुए करणी सेना के हमले के बाद पुलिस सतर्काता बरतने की बात कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगी है। लेकिन आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो पर वीडियो डालकर पुलिस को चुनौती दे रहें हैं। पुलिस के पास एसओजी,सर्विलांस जैसी सुविधा होने के बाद घटना के 13दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है। उधर दूसरी तरफ क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत गढ़ी रामी पहुंच गये। एलआईओ ,सर्विलांस पुलिस,थाना पुलिस को कानो कान खबर तक नही लगी। उन्होंने बताया कि राणा सांगा की जयंती पर आयोजित महास्वाभिमान सम्मेलन में देशभर से सनातनी हिंदू भाग लेंगे। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से
बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि अब सपा सांसद रामजीलाल सुमन की माफी का कोई मतलब नहीं है। उन्हें संविधान के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। हम 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे यहां राणा सांगा की जयंती मनाएंगे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आयोजन की अनुमति अभी नहीं मिली है। इस पर उन्होंने कहा कि आयोजन हर हाल में होगा। तुम तैयारी में जुटो। देशभर से बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं।
प्रशासन की दो टूक नहीं मिलेगी अनुमति
आगरा पुलिस ने 12 अप्रैल को गढ़ी रामी में प्रस्तावित आयोजन की अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वो इलाका नेशनल हाइवे से जुड़ा हुआ है। हल्की भीड़ बढ़ने पर हाइवे पर जाम जैसे हालात बनते हैं। ऐसे में आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यदि आयोजन करना है तो खेरागढ़ मंडी समिति में कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें दोबारा से आवेदन करना होगा।
माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
मामले में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल के आस-पास कई कार्यक्रम होने है। वक्फ बोर्ड बिल को लेकर भी संदिग्धता है। अंम्बेडकर जयंती भी है। इन सब को देखते हुए जो भी लोग इस में गड़बड़ कर सकता है सब को नोटिस दिया जायेगा। जो लोगा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अपराध होने की जानकारी रखता है और पुलिस को जानकारी नही दी तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी। लॉ इन आॅर्डर बिगाड़ने और बिगाड़ने वालों का संयोग करने भी सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अब तक करणी सेना के अध्यक्ष ओकेन्द्र राणा और शेर सिंह राणा के घर नोटिस भेज चुकी है।
