आरोपी पर जनपद के कई थानों में दर्ज 32 मुकदमें
आगरा। जगदीश पुरा पुलिस की चैकिंग के दौरान लूट चोरी के मामलों में वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पर थाना जगदीश पुरा सहित जनपद के अलग-अलग थानों में 32 मुकदमें दर्ज है।
एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी ने बताया की क्षेत्र में चोरी लूट और नकबजनी जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा था। जिसके चलते पथौली बिचपुरी मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया।
जब उसे रुकने के लिए कहा गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। इसके बाद उसने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। बन्ना पर थाना जगदीशपुरा सहित अन्य थानों में 32 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आगे की भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इससे कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा होगा। इसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
