मंगलवार सुबह 7.30 बजे हुआ सड़क हादसा
यात्री बोले चालक को झपकी लगने के कारण खाई में उतर गई बस

एत्मादपुर। प्रयागराज महा कुंभ से वापस आ रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ने में बाद खाई में उतर गई। बस में 40 सवारी सवार थी दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह प्रयागराज महाकुंभ से मथुरा के श्रद्धालुओं को लेकर बस वापस आ रही थी तभी आगरा के इनर रिंग रोड पर प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। मथुरा के 40 श्रद्धालुओं को लेकर बस महाकुंभ गई थी। कुंभ के बाद सभी लोग बनारस और अयोध्या गए थे। अयोध्या से वापस आते समय आगरा के इनर रिंग रोड पर आते समय मंगलवार सुबह इनर रिंग रोड का टोल प्लाजा पार करने के बाद बस अनियंत्रित हो गई बस डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे खाई में उतर गई एक श्रद्धालु ने बताया बस में सभी लोग सो रहे थे किसी को कुछ समझ नहीं आया चीज पुकार मच गई। एक एक कर सभी यात्री नीचे उतरने लगे सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस पर सूचना मौके पर आ गई है। फिलहाल गंभीर घर महिलाओं को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
