शिकायतकर्ता ने वन विभाग में द तहरीर
आरोपियों पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ
आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के तोरा चौकी पर 31 जनवरी को क्षेत्रिय युवक ने पेड़ काटने की शिकायत की थी। चौकी बाहर लोगों की भीड़ लगी तो मामला वन विभाग का बता कर रफा दफा कर दिया। पेड़ कटे हुए तीन दिन हो गये है। आरोपियों पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार पीपल, पाकड़ व अन्य पेड़ काटने का मामला श्रीजी नगर कॉलोनी कलाल खेरिया फतेहाबाद रोड का है। जहां बिल्डरों ने वन विभाग की साठ-गाठ से अपने फायदे के लिए बिना अनुमति की एक दर्जन से अधिक पीपल,पाकड़ और अन्य पेड़ काट दिये। मामले में शिकायत कर्ता ने 31 जनवारी को तोरा चौकी पर मामले की सूचना दी। पेड़ कटने की सूचना पर शिकायत करने वाले लोगों के साथ क्षेत्रिय लोग भी तोरा चौकी पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने मामला वन विभाग के पाले में डाल दिया।
आपकों बता दें कि कुछ दिन पूर्व शकुंतला नगर गढ़ी भदोरिया भगवान देवी स्कूल के ठीक सामने बुद्ध पार्क में बरगद का पेड़ काटा गया था। मामला प्रकाश में आने के बाद वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
वन विभाग का मामला होने पर शिकायतकर्ता वेद प्रकाश ने वन विभाग में शिकायत की है। वहीं पेड़ काटने के मामले में तीन बिल्डरों के नाम भी शिकायत कर्ता ने वन विभाग के अधिकारियों को बताये है।
