आगरा के दो गैंगस्टर करा रहे हैं राजस्थान में जुआ
अपनी गाड़ियों में आगरा से जुआरियों को भरतपुर लेकर जाते हैं विनोद जी और अंकित
आगरा। अब शहर के जुआरियों ने नया ठिकाना राजस्थान के भरतपुर और छौंकरवाड़ा बना लिया है। इसका बड़ा कारण यह है कि यहां पर जुए में पकड़े जाने पर सिर्फ राजस्थान पुलिस आधार कार्ड के आधार पर निजी मुचलके पर थाने से छोड़ देती है। इस जुए की महफिल सजवाने वालों में जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी विनोद जी और सिकंदरा से गैंगस्टर अंकित शामिल हैं।
आगरा कमिश्नरेट में जुआरियों पर सख्ती की तो जुआरियों ने आगरा शहर को छोड़ कर राजस्थान की तरफ अपना रुख कर लिया है। सुबह करीब 11 बजे से फोन पर जुआरियों से बात कर कारों से भरतपुर या छोंकरवाड़ा में जुए की महफिल जमाने का इंतजाम किया जाता है। विनोद जी पर शहर के अलग-अलग थानों से जुए के मामले दर्ज है। यहीं नही ं विनोद जी पर एक मर्डर केस का भी इल्जाम है और गैंगस्टर भी है। वहीं अंकित सिंकदरा क्षेत्र के होटल शॉल्टर से जुआरी और सटोरियों से साथ पकड़ा गया था। इस पर गैंगस्टर एक्ट के तहल पुलिस ने कार्रवाई की। अंकित सहित सिंकदरा पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। अब इन 19 लोगों की संपत्ति जब्ती करण की कार्यवाही होनी बाकी है। अंकित और विनोद जी मैच कीबुक और जुए के महफिल का संचालन अब राजस्थान के छौंकरवाड़ा और भरतपुर से कर रहे हैं। वहीं खेत या किसी बड़े होटल में यह महफिल सजााई जाती है। हर रोज अलग- अलग गाड़ियों से ये दोनों लोग खिलाड़ियों( जुआरियों) को आगरा से राजस्थान तक लेकर जाते है। सूत्रों की माने तो विनोद जी का जगदीशपुरा क्षेत्र में सट्टे का बड़ा काम है।
