आगरा। बुधवार सुबह गोयल कट के पास अमूल कंपनी के पाउडर से भरा ट्रोला आगे चल रही गाड़ी को बचाने के दौरान डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया। ट्रोला के पलटने से एक तरफ की लेन बंद हो गई जिससे जाम की स्तिथि पैदा हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ट्रोला को हटवाने की कवायद में जुट गई है।
ट्रोला चालक राम पुत्र सीताराम निवासी राजस्थान ने बताया कि वह गुजरात से अमूल कंपनी का पाउडर से भरा 33 टन माल लेकर कानपुर जा रहा था। गोयल कट पर उनके ट्रोले के आगे एक वैगन आर गाड़ी चल रही थी। कार में किसी दूसरे ट्रक ने अचानक से टक्कर मार दी। उसे बचाने के चक्कर मे उसका नियंत्रण ट्रोले की स्टेरिंग से छूट गया और वह हाइवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर ट्रोला पलटने से उसमे लदा माल रोड पर ही बिखर गया। जिस कारण एक तरफ की लेन बंद हो गई। चालक राम के भी मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुँची इलाकाई पुलिस ट्रोले को हटवाकर हाईवे चालू करवाने में जुटी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम को स्तिथि पैदा हो गई है। हादसा सुबह 8 बजे बताया गया है।
आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर पलटा ट्रक
Leave a comment
Leave a comment
