आगरा। थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी की मस्जिद में चोरी हुई है। आरोप है कि मस्जिद में रखे ग्रंथ भी जला दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया में सुबह इमाम पहुंचे तो देखा की ग्रंथ जले हुए हैं। फजर की नमाज अदा करने गए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मस्जिद के अंदर ग्रंथ के जले हिस्से दिख रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि मस्जिद से कुछ सामान चोरी हुआ है। इसमें गैस सिलेंडर भी है। धार्मिक ग्रंथ जले हुए मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस्लाम नगर टेढ़ी बगिया में मुस्लिम आबादी अधिक है। यहां कई मस्जिदें बनी हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिस मस्जिद में घटना हुई है, उसे तीसरी मस्जिद या गड्ढे वाली मस्जिद कहा जाता है। मस्जिद का गेट 24 घंटे खुला रहता है। कोई भी आ जा सकता है। जब ये घटना हुई तो इमाम साहब मस्जिद के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे।
धार्मिक स्थल पर चोरी, ग्रन्थ जलाए
Leave a comment
Leave a comment
