आगरा। पुलिस आयुक्त ने जुआरियों और सटटे बाजों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश दिये है। शुक्रवार को पुलिस ने थाना क्षेत्रों में जुआरियों और सटोरियों को जुआ सट्टा सहित अवैध कार्य बंद करने केलिए गलियों में गश्त कर चेतावनी दी। पुलिस ने माइक पर काला कारोबार करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। काला कारोबार करने वालों की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जायेगी।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर में लंबे समय से पुलिस की सांठगांठ के चलते जुआ हो रहा था। इसके वीडियो किसी तरह से पुलिस आयुक्त जे.रविन्द्र गोड के पास पहुंच गए। उन्होंने टीम गठित कर कर जुआरियों को दबोचने के आदेश दिए। एसीपी हरिपर्वत और छत्ता एसीपी हेमंत कुमार सहित 4 एसीपी, 40 पुलिस कर्मी, गोताखोर और स्टीमरों के साथ जुआरियों को दबोचने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने 26 जुआरियों को पकड़ा था। मौके से 2.50 लाख रुपए, 1 क्रेटा कार, 8 बाइक बरामद की गई। मामले में फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज सत्यभान सिंह, बीट सिपाही फैजल को निलंबित किया गया था। जबकि थाना प्रभारी राजेंदा त्यागी को लाइन हाजिर किया गया। आयुक्त की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति जुआ, सट्टा, गांजा बेचने में सम्मिलित है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। अगर कोई पकड़ा जाता हैं तो जमीन कुर्क की जायेगी। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने माइक से बोला कि क्षेत्र में हुआ जुआ सट्टा तो तोड़ देंगे गट्टा, बना देंगे रेल, भेज देंगे जेल, नहीं मिलेगी वेल। यह सुनकर लोगों ने पुलिस की खूब तारीफ की।
कराया जुआ-सट्टा तो पुलिस तोड़ देगी गट्टा
Leave a comment
Leave a comment
