मृतक ने 20-25 लोगों को दे रखा था 12 से 14 लाख रुपये कर्ज
आगरा/बरहन। कर्ज के पैसे लेने मध्यप्रदेश से आगरा आये बुर्जुग की कर्जदारों ने हत्या कर शव को खेत में दबा दिया। पिता के घर नहीं आने पर बेटे ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को महिला सहित 4 को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।
गांव खरका, थाना देवगढ़, मुरैना निवासी रामप्रेमी सिंह (70) खेती के साथ ब्याज पर रुपये देते थे। रकम देने पर लोगों से जेवरात गिरवी रखवाते थे। बरहन के गांव कटका में उनकी ननिहाल है। यहां पर रामप्रेमी ने 20 से 25 लोगों को 12 से 14 लाख रुपये तक व्याज पर दे रखे थे। हर महीने के पहले सप्ताह ब्याज लेने आते थे। इस बार 1 दिसंबर को ममेरे भाई रामवीर के घर आए थे। बेटे अजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह उन्होंने लोगों से ब्याज की रकम ली। दोपहर के बाद लापता हो गए। बेटे ने शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक पिता कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर मामा रामवीर को सूचना दी। 2 दिसंबर थाना बरहन में गुमशुदगी दर्ज कराई।
एसीपी के अनुसार, सुनीता से रामप्रेमी की नजदीकी भी हत्या की वजह बनी। सुनीता की नजदीकी पहले तेजवीर से थी। एक साल पहले रामप्रेमी से मिली। उनसे रुपयें लेने लगी। तेजवीर का बकाया था, अब वह रामप्रेमी को भी रकम नहीं देना चाहती थी। इसलिए वारदात में शामिल हुई।
एसीपी एत्मादपुर पीयूष कांत राय ने बताया कि आरोपी सुनीता के दो बच्चे हैं। पति मजदूरी करता है। सुनीता ने पूछताछ में कई जानकारी दी। रामप्रेमी से उन्होंने एक लाख रुपये और विजय ने 1.50 लाख रुपये ब्या पर लिए थे। गांव में अन्य लोगों को ब्याज पर रकम दे रखी थी। सुनीता पहले गांव के तेजवीर से रकम उधार लेती थी। मगर, बा में रामप्रेमी से रकम लेना शुरू कर दिया। इससे ब्याज का काम करने वाले तेजवीर काम प्रभावित हो रहा था।
साड़ी से गला कसा, कंधे पर ले गए बोरा
एसीपी ने बताया कि रामप्रेमी सुनीता के घर आए थे। उनसे उसकी नजदीकी भी थी। व रामप्रेमी को बहाने से घर के पास स्थित बाड़े में ले गई। पहले से तेजवीर, उसका बेटा राहुल, विजय और उसका भाई अजय मौजूद थे। उन्होंने रामप्रेमी के पहुंचते ही उनका से फंदा बनाकर गला कस दिया। शव को एक बोरे में छिपा दिया। रात होने का इंतजा किया। रात में करीब 12:30 बजे सुनीता के साथ राहुल, विजय और अजय बोरे को पर लेकर 500 मीटर दूर एक खेत में पहुंचे। गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। हत्याक का मुख्य साजिशकर्ता तेजवीर सिंह है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे
महिला से हुई थी आखिरी बार बात
पुलिस ने रामप्रेमी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। आखिरी बार गांव की सुनीता से उनकी लगातार बात हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को सुनीता को हिरासत में में लिया। पूछताछ की गई। हत्या की बात सामने आने के बाद 3 और लोग गांव कटका निवासी विजय उर्फ मिंटू, उसके भाई अजय और राहुल को हिरासत में लिया गया। चारों ने पूछताछ में रामप्रेमी की हत्या करके शव को गांव सल्ल गढ़ी- कटका मार्ग पर स्थित एक गेहूं के खेत में गड्?ढा खोदकर दबाने की जानकारी दी।
