प्राधिकरण की नाक के नीचे हो रहे अवैध निर्माण
रास्ते से है प्राधिकरण के कर्मचारियों का आना जाना
आगरा। मंडलायुक्त और एडीए उपाध्यक्ष शहर में अवैध निर्माण को रोकने के लिए शहर भर में अधिनस्थों को निर्देश दे रही है। इसके बाबजूद प्राधिकारण के अधिकारी और कर्मचारी अपनी आदत से बाज नही आ रहे है। कई अवैध निर्माणों की शिकायत भी की गई है। इसके बाद भी प्राधिकरण का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं। शिकायत कर्ता ने एडीए कर्मचारियों पर मिली भगत से अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से ताज नगरी आगरा में लगातार अवैध निर्माण का जाल बढ़ रहा है । मंडलायुक्त के निर्देश के बावजूद भी प्राधिकरण के कर्मचारी और अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं । ताजा मामला लोहा मंडी वार्ड के सिर की मंडी चौराहे का है जहां दबंग दुकानदार द्वारा प्राधिकरण के नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। सिर की मंडी चौराहे पर अंकुर वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा द्वारा अवैध तौर पर व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा है हैरत की बात यह है कि आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष समेत तमाम अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं और अवैध निर्माण भी उनकी निगाहों से अछूता नहीं है बावजूद इसके अवैध निर्माण पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई प्राधिकरण नहीं कर पा रहा है।
अभी-अभी हाल ही में मंडलायुक्त द्वारा आगरा विकास प्राधिकरण के तमाम अधिकारियों को बैठक के दौरान ताज नगरी में होने वाले अवैध निर्माण पर सख्त से सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई थी पर आगरा विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा निर्माण कतार्ओं से मिली भगत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं । मामले की जानकारी के लिए एडीए कर्मचारी को फोन किया। लेकिन एडीए कर्मचारी का फोन नहीं उठा।
