अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र का मामला, पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया
मृतका के भाई दीपक की तहरीर पर आठ के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पड़ोसियों ने युवती को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
एत्मादपुर। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी पुलिस विभाग में मुजफ्फरनगर में तैनात दरोगा और उसके परिवारिजनों का हैवानियत भरा रूप सामने आया। दरोगा और परिवार के सदस्यों ने दहेज से अतिरिक्त कार की डिमांड रखी। मृतका के परिजनों ने समय मांगा। सब्र का बांध तोड़ दरोगा और उसके बेटे ने घर वालों के साथ मिलकर विषाक्त देखकर बरहन निवासी प्रिया 24 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया और सभी हॉस्पिटल में स्ट्रैचर पर छोड़कर भाग निकले। पड़ोसियों ने क्वार्सी रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां, इलाज के दौरान शनिवार अल सुबह 3 बजे दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मृतका के माइके पक्ष को दी। वह 5 बजे पहुंच गए। उनका रो रो बुरा हाल है। देर शाम मृतका का शव बरहन पहुंचा और परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
आगरा देहात के कस्बा बरहन निवासी दीपक शाह ने अपनी बहन प्रिया 24 वर्ष की शादी 10 मई 2021 में सूत मील बीमा नगर कॉलोनी अलीगढ़ निवासी नितिन कुमार से की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता की बीमारी के चलते सन 2017 मृत्यु हो चुकी है। कर्ज पर रुपए उधार लेकर रिश्तेदारों के सहयोग से बड़ी ही धूमधाम से हिन्दू रीतिरिवाज से शादी की। शादी के एक साल बाद प्रिया ने एक बेटी वर्ण 2.5 वर्ष को जन्म दिया, उसके बाद पुन: एक बारह पूर्व एक बेटी वान्या 1 वर्ष पैदा हुआ । दो दो बेटी होने का ताना देते थे। प्रिया से आए दिन हद दर्जे की मारपीट करते थे। दहेज से अतिरिक्त कार डिमांड के साथ बेटा न होने का ताना देते थे। नितिन कहता था कि या तो कार दिलवा दो… नहीं तेरी बहन को जान से मार दूंगा।
मृतका के भाई दीपक ने कई बार समझाया वह नहीं मना। मारपीट और धमकी देने का शिलशिला चलता रहा। कुछ दिन बाद नितिन को ब्लड कैंसर की शिकायत बन गई। प्रिया के पास दो लड़कियां होने की वजह से नाराज थे। लड़का न होने का ताना भी देते थे। शुक्रवार को ससुरालियों नितिन, उर्मिला देवी सास, वीर पाल (दारोगा यूपी पुलिस) ससुर, रुचि सुची ननद, गुड्डू गोरवाल बहनोई, रोहताश चाचा ससुर, चमन कुमार चाचा ससुर के विरुद्ध बीएनएस 85, बीएनएस 80, बीएनएस 123 दहेज प्रति बंध अधिनियम 3,4 के तहत थाना बन्ना में मृतका प्रिया के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर थाना बन्ना देवी अलीगढ़ प्रदीप मिश्रा का कहना है कि मृतिका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों की तलाश की जा रही है।
ससुराल के लोग शव छोड़कर फरार
प्रिया के ताऊ मनोज शाह ने बताया कि ससुराल के लोग शव छोड़कर भाग गए । प्रिया को विषाक्त मिलाकर खिलाया गया तबीयत बिगड़ने पर गेट के बाहर प्रिया को छोड़कर भाग निकले। रिश्तेदार द्वारा हमें सूचना दी गई। मृतका के भाई दीपक, भाई मोहित, ताऊ डॉ रामवीर सिंह, राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, अजय शाह सहित अन्य के पहुंच गए। तब तक सब भाग चुके थे।
बरहन में किया अंतिम संस्कार
प्रिया को मौत के घाट उतारने के बाद ससुराल के लोग घर से ताला लगाकर भाग गए ऐसे में मायके पक्ष के लोगों ने बरहन में शनिवार शाम को प्रिया का अंतिम संस्कार किया । मुखाग्नि के प्रिया के भाई दीपक शाह ने दी।
