By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
My BlogMy BlogMy Blog
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Search
Agra
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Agra
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Reading: फंदे पर लटके मिले दो महिलाओं के शव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
My BlogMy Blog
Font ResizerAa
  • Contact
Search
  • Home
  • Categories
  • Bookmarks
  • Contact
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
My Blog > Blog > एटा > फंदे पर लटके मिले दो महिलाओं के शव
एटा

फंदे पर लटके मिले दो महिलाओं के शव

Nitesh Sharma
Last updated: November 20, 2024 6:52 am
Nitesh Sharma
Share
3 Min Read
SHARE

दोनों महिलाओं के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाओं का शव फंदे से लटकते मिले हैं। दोनों ही महिलाओं के मायके वालों ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
मैनपुरी के गांव गनेशपुर निवासी हिमांशु ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन नीतू (29) का विवाह 2017 में गढ़िया कोंची निवासी दीपक यादव के साथ किया था। कुछ दिनों बाद ही यह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए नीतू को परेशान करने लगे। आए दिन उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। जिसके चलते विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों पक्षों के मध्य विवाद भी हुआ। परिजन व अन्य लोगों के सहयोग से सुलह-समझौता केंद्र पर पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया गया। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह ससुरालीजन नीतू को मारने के बाद फंदे से लटका कर फरार हो गए। बताया कि दीपक का एक महिला के साथ संबंध था, जिसके चलते वह नीतू को आए दिन पीटता रहता था। हम लोग पहुंचे और देखा तो पता चला कि नीतू के गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और बहन के पैर जमीन से छू रहे थे। इससे लग रहा है कि नीतू को मारकर लटकाया गया है। हिमांशु ने आरोप लगाया है कि बहन नीतू को मारने के बाद ससुरालीजन उसका सारा गहना और मोबाइल फोन तक लेकर फरार हो गए हैं। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया मौत का सही कारण इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। दूसरी घटना थाना जसरथपुर के गांव अहरई की है। विनोद कुमार निवासी मेंमड़ा थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज ने बताया कि बहन कुंती का विवाह अहरई निवासी अर्जुन सिंह के साथ किया था। कुछ दिनों बाद ही यह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए कुंती को परेशान करने लगे। मांग पूरी न करने पर आए दिन गालियां देते हुए पीटा जाता था। विवाद के चलते 2 वर्ष तक वह अपने मायके में रही और दो माह पहले ही ससुराल आई थी। आरोप है कि ससुरालीजन ने कुंती देवी को मारकर फंदे पर लटका दिया। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया सबूतों की जांच-पड़ताल की गई है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Spread the love

You Might Also Like

अवैध खनन पर शिकंजादो डंपर-जेसीबी जब्त

अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में चार की मौत

ब्लैकमेलिंग पर मारी थी प्रेमिका को गोली

एटा में यूपीपीएससी परीक्षा में धांधली

पुल से टकराकर नहर में गिरी बाइक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फ्लिपकार्ट स्टोर से चोरी करने वाला गिरफ्तार
Next Article पर्यटकों को भा रहे धूप सेकने निकले घड़ियाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
SoundCloudFollow
VimeoFollow
4.4kFollowersFollow

Latest News

सतरंगी चादर में झलका सर्वधर्म सद्भाव
Agra January 18, 2026
ट्रैफिक अराजकता, रूट डायवर्जन फेल
Agra January 18, 2026
वोट डालने पहुंचे सुमन, अधिवक्ताओं ने लगाए नारे
Agra January 18, 2026
एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 11 घायल
Agra January 18, 2026
जनसंदेश टाइम्स भारत का समाचार चैनल है जो देश, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, विश्व के ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरीज को कवर करता है।
My BlogMy Blog
Follow US
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?